RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राज्यपाल को छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत।

जयपुर/राजस्थान 21 सितंबर। राज्यपाल कलराज मिश्र को गुरुवार को यहां राजभवन में छठे राज्य वित्त आयोग का अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में वित्त आयोग के सदस्य अशोक लाहोटी, सदस्य सचिव एस. सी. देराश्री, संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता एवं सलाहकार शांतिलाल जैन ने राज्यपाल को वित्त आयोग की हस्ताक्षरित प्रति सौंपी।
उल्लेखनीय है कि इस आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 243 के अंतर्गत 12 अप्रैल 2021 को किया गया था। इसमें पंचायतीराज संस्थाओं, शहरी निकायों को संविधान और पंचायती राज तथा राजस्थान नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत सौंपे गए मूलभूत कार्यों के संपादन हेतु राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता और इनके कार्यकलापों में सुधार लाने की सिफारिशों की व्यवस्था रहती है।

Related posts

भोजपुर : सीएसपी संचालक की हत्या के विरोध में जाम।

rktvnews

गढ़वा:मनरेगा कार्यों को गति देने हेतु हड़ताली कर्मियों को 24 घंटे के भीतर कार्य पर लौटने का निर्देश : डीडीसी

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट के बाद ‘अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार संधि’ ने भी वनतारा को दी क्लीन चिट।

rktvnews

इस सावन अपने घर को करे गंगोत्री के गंगाजल से पवित्र! डाक विभाग कर रहा है बिक्री।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देश की विरासत को संरक्षित करने के बेहतरीन प्रयास की सराहना की।

rktvnews

उज्जैन: पंचक्रोशी यात्रा….. डीएम और एसपी की सहृदयता को बयां करती तस्वीर।

rktvnews

Leave a Comment