RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त ब्रीफिंग।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)28 सितंबर।दुर्गा पूजा-2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।
ब्रीफिंग के दौरान दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त चौकसी, यातायात प्रबंधन, अग्निशमन व आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अनुमंडल व थाना क्षेत्रों में पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर समय से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों की जानकारी दी और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति,पटना द्वारा भोजपुर में चल रहे एचआईवी एड्स कार्यक्रम की कि गई समीक्षा।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने अनीसाबाद-फुलवारी- एम्स एलिवेटेड फोरलेन प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण।

rktvnews

ज़ी सिनेमा पर ‘घूमर’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए हौसले और जज़्बे की शानदार कहानी।

rktvnews

चतरा:आरसेटी, चतरा में “रानी मिस्त्री” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

23 अप्रैल बाबू कुंवर सिह के विजयोत्सव पर आरा के वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह करेंगे माल्यार्पण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जनता को पारदर्शी और निष्पक्ष सेवा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment