RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण, बुनियादी सुविधाओं और संचालन को लेकर दिए कई अहम निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)26 सितंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और प्रबंधन व संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि यह अस्पताल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है, इसलिए इसे सुदृढ़ और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल की बिल्डिंग इस वर्ष के अंत तक अधीक्षक को हैंडओवर कर दी जाए, ताकि संचालन की प्रक्रिया गति पकड़ सके। उन्होंने अस्पताल संचालन के लिए आवश्यक मेडिकल इक्विपमेंट की सूची तत्काल तैयार कर शीघ्र प्रोक्योरमेंट (खरीदारी) की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया।
उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत डीप बोरिंग करने का आदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने बास्किचक से डेडिकेटेड पाइपलाइन बिछाकर अस्पताल तक स्थायी जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए।
विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल को सीधे परिसर के अंदर अधिष्ठापित ट्रांसफार्मर से बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में उपायुक्त ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आसपास नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने और सभी सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता और फायर सेफ्टी की स्थिति का भी निरीक्षण किया तथा अग्निशमन यंत्रों सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने को कहा।उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेडिकल कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल,अधीक्षक और बिल्डिंग कॉरपोरेशन के कार्यपालक अभियंता को आपसी तालमेल के साथ चरणबद्ध तरीके से अस्पताल संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प
निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने कहा- “फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है।हम इसके प्रबंधन और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए और भी सुदृढ़ बनाएंगे, ताकि लोगों को समय पर बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।”

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर वहां की सुविधाओं की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने अस्पताल की बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने और आवश्यक संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी ने दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

महाकुम्भ :मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान संपन्न, करोड़ो श्रद्धालुओं ने संगम में किया अमृत स्नान।

rktvnews

रामगढ़:”हज यात्रा-2025 के मेडिकल टीम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ के डॉ० नसीम अहमद का चयन”।

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने आरआईएनएल, विशाखापत्तनम की अपनी पहली यात्रा के दौरान आरआईएनएल समूह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने एनएमडीसी के विशेष अभियान 3.0 लागू करने के प्रयासों की समीक्षा की; एनएमडीसी की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और स्वच्छता पहल की सराहना की।

rktvnews

भोजपुर:विदाई समारोह में मिला गुरु मंत्र छात्राएं लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करें : प्राचार्या ,प्रो मीना कुमारी

rktvnews

Leave a Comment