RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए दुर्गोत्सव:उपायुक्त

उपायुक्त ने दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
पूजा पंडाल में अग्निशामक यंत्र, पर्याप्त संख्या में पहचान पत्र के साथ वालंटियर्स की प्रतिनियुक्त, विद्युत विभाग से अस्थायी विद्युत् कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)26 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को दस दिनों तक चलने वाले दुर्गा पूजा के त्यौहार के दौरान विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने दुर्गा पूजा के मौके पर यातायात की व्यवस्था दुरुस्त रखने, स्वास्थ्य व्यवस्था, एम्बुलेंस, पेयजल, बिजली की आपूर्ति दुरुस्त रखने, साफ सफाई सहित शहर के खराब पड़े लाइट को ठीक कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बैठक के माध्यम से जिले के सभी पूजा समितियों को निर्देशित किया है कि पूजा पंडालों में आनेवाले श्रद्धालुओं के सुविधा एवं सुरक्षा हेतु अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, पर्याप्त संख्या में पहचान पत्र के साथ वालंटियर्स की प्रतिनियुक्त करेंगे, विद्युत विभाग से अस्थायी विद्युत् कनेक्शन, साफ-सफाई आदि का व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करेंगे, ताकि किसी भी पूजा पंडाल में अव्यवस्था की स्थिति न बने। साथ ही विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग पूर्ण रूप से सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त उपयुक्त ने देवघर जिले को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में सभी पूजा पंडालों के समितियों एवं श्रद्धालुओं से पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिकोण से आग्रह किया है कि उनके द्वारा डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लास, प्लेट या प्लास्टिक, थर्मोकोल से बने अन्य सामग्री का उपयोग न किया जाए, ताकि देवघर जिले को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ क्षेत्र बनाये जा सके। ऐसे में इस दुर्गा पूजा के अवसर पर इसमें आप सभी लोगों का सहभागिता आपेक्षित है। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने कहा कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था को भंग करने वाले उपद्रवियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। आगे उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावे उपरोक्त अलावे डीएफओ, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने रायगढ़ के कोडातराई में रेल परिवहन और स्वास्थ्य क्षेत्र में 6400 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास।

rktvnews

मिन्स्क से मुंबई तक: 18वें एमआईएफएफ में बेलारूसी सिनेमा का उत्‍सव मनाया गया।

rktvnews

दरभंगा:बहादुरपुर के बुनियाद केन्द्र में 12 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक दिव्यांगजनों को निःशुल्क केलिपर्स/कृत्रिम अंग वितरण शिविर का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

10 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- अशोक कुमार, राजाराम और अकबर अली के घर खुशियों की बारिश, जीती ईनाम राशि

rktvnews

आरजेएस पीबीएच की 10 दिवसीय गुजरात परिक्रमा पर सचित्र ऑनलाइन मीडिया कांफ्रेंस।

rktvnews

Leave a Comment