RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में “स्वच्छता जागरूकता अभियान” का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)25 सितंबर ।30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में “स्वच्छता जागरूकता अभियान” का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। कमान अधिकारी ने कैडेटों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं विकसित देश के लिए आम नागरिकों की जागरूकता अत्यन्त आवश्यक है। हमें एक अच्छे नागरिक होने के नाते अपने आस-पास की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोग मुक्त रहता है। कमान अधिकरी ने कहा कि हमे इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए एकत्रित होकर कार्य करना पड़ेगा। इस अभियान में एम.वी. कॉलेज के अनेकों एन.सी.सी. कैडेटों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अभियान में बी.एच.एम राहुल कुमार एवं सूबेदार अरविंद, सी.एच.एम नितेश की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

Related posts

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पुष्कर में पूजा-अर्चना की।

rktvnews

बिहार:राजभवन में हुआ ‘भोजपुरिया कैलेंडर’ का भव्य लोकार्पण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने विभिन्न विभागीय कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 मई 26

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू के निधन पर उनके पैतृक आवास पहुंचे, दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment