RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने समर्थ स्पेशल दिव्यांग स्कूल का भ्रमण किया, बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया,की सराहना।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)22 सितंबर।आज़ाद नगर स्थित समर्थ स्पेशल दिव्यांग स्कूल में जिलाधिकारी ने भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने जिलाधिकारी अस्मिता लाल का तिलक कर स्वागत किया। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
गौरतलब है कि समर्थ स्पेशल दिव्यांग स्कूल पिछले 12 वर्षों से श्रवण बाधित, मानसिक मंद, ऑटिज़्म, डाउन सिंड्रोम, शारीरिक दिव्यांगता, लर्निंग डिसेबिलिटी और ADHD से प्रभावित बच्चों को विशेष शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है। विद्यालय की डायरेक्टर राजेश उज्ज्वल एवं संचालिका डॉ. दिव्या उज्ज्वल के मार्गदर्शन में बच्चों को दैनिक दिनचर्या, पढ़ाई-लिखाई, स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, रीडिंग-राइटिंग स्किल, योगा-एक्सरसाइज और वोकेशनल ट्रेनिंग की शिक्षा दी जा रही है।
विद्यालय की विशेष पहल के अंतर्गत बच्चे वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएँ बनाना सीख रहे हैं, जिससे उनकी क्रिएटिविटी और आत्मनिर्भरता में वृद्धि हो रही है और साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।
बच्चों को आगे बढ़ाने में स्पेशल एजुकेटर रजनी जी, कृष्णा जी, विजेता जी, प्रियंका जी, कपिल पुनिया जी, सरिता जी, सतेंद्र सिंह एवं रीना सहित अन्य अध्यापक महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय का कार्य सराहनीय है और ऐसे प्रयास समाज में दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर एसडीएम भावना सिंह उपस्थित रही।

Related posts

झारखण्ड:संविधान नहीं, घमंडिया गठबंधन और भ्रष्टाचारी खतरे में हैं :गौरव भाटिया

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सद्भाव वातावरण में मानने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सब जूनियर मुक्केबाजी में भोजपुर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते।

rktvnews

यूपी में बिजली वितरण में ऐतिहासिक बदलाव।

rktvnews

भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र शक्ति -2023’ का आयोजन

rktvnews

सैन्य नर्सिंग सेवा ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, 2024 मनाया।

rktvnews

Leave a Comment