RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों को रक्त की आवश्यकता को देखते हुए बाल संरक्षण के तमाम कर्मियों ने किया रक्तदान।

थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों को रक्त की पूर्ति करने में आवश्यक सहयोग करेगा यह रक्तदान शिविर:डीसीपीओ
जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा शिविर का आयोजन कराना सराहनीय पहल : सीडब्ल्यूसी

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)21 सितंबर।शनिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई परिसर में बाल संरक्षण के तमाम पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा रक्तदान किया गया।
शिविर का उद्घाटन जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र, बाल कल्याण समिति की सदस्या किरण तिवारी, संप्रेक्षण गृह के गृहपति अब्दुल गफ्फार, ग्लोकल ब्लड सेंटर के निदेशक वाजिद अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ते हुए थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए एवं रक्त की पूर्ति में आवश्यक सहयोग हेतु बाल संरक्षण के तमाम पदाधिकारियों व कर्मियों ने रक्तदान किया। गौरतलब हो कि विभिन्न बालगृहों के महिला कर्मियों ने बड़े ही उत्साहित होकर प्रथम बार रक्तदान किया।
बाल कल्याण समिति की सदस्या किरण तिवारी ने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई की यह पहल काफी सराहनीय है। इस शिविर से थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों एवं आकस्मिकता की स्थिति में ससमय जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी।
ग्लोकल ब्लड सेंटर के निदेशक वाजिद अंसारी ने कहा कि थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों के लिए 24×7 रक्त उपलब्ध कराना सेंटर की प्रतिबद्धता है। साथ ही उन्होंने शिविर के आयोजन हेतु जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।
रक्तवीरों में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र सहित सीडब्ल्यूसी, डीसीपीयू से (पीओएनआईसी) विजय कुमार कापरी, संप्रेक्षण गृह, चाइल्ड हेल्पलाइन, रेलवे चाइल्ड हेल्पडेस्क, बालगृहों तथा जिले के विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं ग्राम ज्योति, ग्राम साथी एवं प्रवाह के तमाम पदाधिकारी व कर्मीगण ने रक्तदान किया।

Related posts

देहरादून:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन अथॉरिटी (SARRA) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 सितंबर 24

rktvnews

भारत सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (IBB) पर वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के पंचायत जांगी ग्राम कोरी के बिरहोर टोला का किया निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड सरकार ने आपदा राहत हेल्प लाइन नंबर किए जारी।

rktvnews

Leave a Comment