RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोहनलाल जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि श्री मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। श्री मोदी ने कहा, “दशकों के समृद्ध कार्यों के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के एक अग्रणी प्रकाश स्तंभ हैं और केरल की संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उल्लेखनीय अभिनय किया है। विभिन्न माध्यमों में उनकी सिनेमाई और नाट्य प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक है।”

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

“श्री मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। दशकों के समृद्ध कार्य के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के एक अग्रणी प्रकाश स्तंभ हैं और केरल की संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उल्लेखनीय अभिनय किया है। विभिन्न माध्यमों में उनकी सिनेमाई और नाट्य प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक है।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई। उनकी उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहें।”

Related posts

जनता को समझने की जरूरत है, जाति के नाम पर नही प्रधानमंत्री के नाम पर वोट करे : आर.के.सिंह

rktvnews

मुख्य सचिव ने युवा महोत्सव 2023 की तैयारियों के संबंधित की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल पर शराब के साथ एक शराब धन्धेबाज गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

भारत और चिली ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर वार्ता के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का किया औचक निरीक्षण!डीआरसीसी आने वाले बच्चों से करें कुशल व्यवहार : जिलाधिकारी

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment