RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:बड़ौत में मिशन शक्ति पंचम चरण के शुभारंभ पर एसडीएम ने शूटर दादी को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/बड़ौत( बागपत) 20 सितंबर।तहसील बड़ौत में आज मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत भावना सिंह ने प्रदेश और जनपद का नाम रोशन करने वाली शूटर दादी प्रकाशी तोमर को नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए सम्मानित किया।
इस मौके पर एसडीएम भावना सिंह ने शूटर दादी को मोमेंटो और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस सम्मान के माध्यम से उनके खेल क्षेत्र में योगदान को सराहा गया, विशेषकर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं तथा विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रेरित करने के लिए उनके प्रयासों को उजागर किया गया।
शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने वर्षों से अपने शूटिंग खेल कौशल के माध्यम से विभिन्न मंचों पर जनपद बागपत का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह साबित किया कि उम्र और परिस्थितियों की बाधाओं के बावजूद निरंतर प्रयास और समर्पण से सफलता हासिल की जा सकती है।
मिशन शक्ति के इस पंचम चरण का उद्देश्य नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। एसडीएम भावना सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों और सम्मानों के माध्यम से युवा पीढ़ी में प्रेरणा और नारी सम्मान की भावना जागृत होती है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी शूटर दादी के प्रेरणादायक जीवन और उनके योगदान की सराहना की। मिशन शक्ति पांच के इस चरण की शुरुआत से जिले में नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के संदेश को और व्यापक स्तर पर फैलाने की पहल की जाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित तहसीलदार बड़ौत श्वेताव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजय गर्ग सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:जनसेवा का प्रभावी माध्यम है सिविल सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन कर रहे दो युवक हुए गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के 19वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

रामगढ़ चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स भवन में हुआ फूड लाइसेंस एंव पंजीयन कैंप का आयोजन 81 व्यापारियों ने करवाया अपना लाइसेंस एवं पंजीयन।

rktvnews

बागपत:सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु “नो हेलमेट नो फ्यूल” रणनीति के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सीआरआईआईआईओ 4 गुड मॉड्यूल लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment