RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप, 2025 की विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक एवं सहायक प्रशिक्षकों को ₹10-10 लाख सहित सपोर्ट स्टाफ को दी 5 लाख की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)19 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित सम्मान समारोह में हीरो एशिया कप, 2025 की विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक एवं सहायक प्रशिक्षकों को ₹10-10 लाख तथा सपोर्ट स्टाफ को ₹5-5 लाख की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के लिए कुल ₹2 करोड़ 50 लाख का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को शानदार जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि इस सम्मान के लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। खेल के प्रति उनका प्रेम और लगाव हमारे लिए प्रेरणादायक है। बिहार की जनता में हॉकी के प्रति विशेष जुनून है, जिसे हमने महसूस किया है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार में उल्लेखनीय बदलाव हुआ है और राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने आसियान समिति से कहा मध्यप्रदेश के साथ साझी विकास यात्रा की अपार संभावनाएं।

rktvnews

कात्यायनी नवदुर्गा या देवी पार्वती (शक्ति) के नौ रूपों में छठवीं स्वरूप हैं।

rktvnews

वांचित न्याय सम्मेलन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार से डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की उठी मांग।

rktvnews

गढ़वा:प्रशासी अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई-सह- सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment