RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पदोन्नति के साथ ही पीटीसी को मिली नयी जिम्मेवारी।

पदोन्नत पीटीसी को स्टार लगाते थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जनवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना मे 112 मे पदस्थापित पीटीसी सहदेव प्रसाद तथा पीटीसी प्रभाकर कुमार सिंह को प्रोन्नति मिली है। अब दोनों एएसआई के पद पर पदोन्नत हो गये हैं। शाहपुर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत और एसआई श्वेता कुमारी ने संयुक्त रूप से पदोन्नत एएसआई सहदेव प्रसाद तथा प्रभाकर कुमार सिंह को उनके कंधे पर स्टार लगाया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि सहदेव प्रसाद तथा प्रभाकर कुमार सिंह ने वर्ष 2007 मे पीटीसी सिपाही के रूप में योगदान दिया था। विभाग द्वारा पदोन्नति के बाद वे अब सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बन चुके हैं। थाना के अन्य पदाधिकारियों और कर्मिंयो ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर एएसआई राकेश कुमार, एएसआई राजेन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा नेता बंटी पांडे, चौकीदार सत्यदेव पांडे, तेज नारायण पासवान, उपेंद्र कुमार यादव समेत सभी थानाकर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: 700 किलो अवैध मादक पदार्थों को किया गया नष्ट।

rktvnews

कलाकक्ष का 46 वाँ स्थापना दिवस सह महाकवि काशीनाथ पाण्डेय शिखर सम्मान समारोह संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय, कोईलवर में सखी वार्ता का हुआ आयोजन।

rktvnews

एक दिवसीय मौन धरना पर बैठे रहे सेवा निवृत्ति कर्मचारी।

rktvnews

देश के सभी जिलों में सुसज्जित प्रेक्षागृह का निर्माण कराये सरकार तभी होगा कला का विकास -रविंद्र भारती

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया स्वदेशी का संदेश,मिट्टी के दीये, बर्तन एवं अन्य पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की।

rktvnews

Leave a Comment