RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का किया जा रहा आयोजन।

साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )19 सितंबर। जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिसका मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित निवारण करना और प्रशासनिक सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। इसी क्रम में आज जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर आमजनों की शिकायतों को सुना और उसके त्वरित निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब सैकड़ों से ज्यादा लोगों से उपायुक्त ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों ने जमीन विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, राशन, शिक्षा एवं अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों पर अंचलाधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रत्येक मामले में फोन पर संबंधित अधिकारी से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और पारदर्शी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि आमजन को राहत मिल सके। जनता दरबार के प्रति आमजनों का बढ़ रहा है भरोसा, हर मंगलवार और शुक्रवार को सौ से ज्यादा लोग जनता दरबार में पहुंच रहे हैं, अपनी शिकायत से उपायुक्त को अवगत करा रहे हैं।
उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार एवं शुक्रवार के अलावा भी आमजन अपनी समस्याओं को लेकर समाहरणालय आ सकते हैं, संबंधित विभाग को अपना आवेदन दे सकते हैं, उनके आवेदन का त्वरित निराकरण किया जायेगा। आगे उपायुक्त ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों/आवेदनों के त्वरित निराकरण को लेकर जिला स्तर पर जन समाधान पोर्टल बनाया गया है, ताकि पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ आमजनों की शिकायतों का निष्पादन किया जा सकें। जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि जनता दरबार आमजन से सीधे संवाद का माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की वास्तविक समस्याओं को सुनना और उन्हें त्वरित समाधान प्रदान करना है। हमारा प्रयास है कि जिला प्रशासन हर नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुँचे और विश्वास का वातावरण बने।

Related posts

चितौड़गढ़:चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषणा के साथ ही जिले में भी आदर्श आचार संहिता लागू।

rktvnews

बयाना-रूपवास के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात! जनता से जो वादे किए, वो निभाए: मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर सर्वसम्मति।

rktvnews

झारखंड:मंत्री चमरा लिंडा ने सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आई०टी०डी०ए० तथा प्रमंडलीय उप-निदेशकों को दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

सारण: विभिन्न परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

कॉर्पोरेटपरस्त बजट : बताता कम, छुपाता ज्यादा

rktvnews

Leave a Comment