RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:अपर समाहर्ता राजीव कुमार की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)18 सितंबर।समाहरणालय सभागार मे अपर समाहर्ता राजीव कुमार की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम त्रैमासांत जून 2025 में दुमका जिले के बैंको की प्रगति पर समीक्षा की गई। जिसमे जिले का वार्षिक ऋण योजना लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने हेतु निर्देशित किया गया, जिले के सीडी रेश्यो को 37.20% से बढ़ाकर आरबीआई के मानक अनुसार कम से कम 40% तक का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही झारखंड स्टेट को-ओपरेटिव बैंक, आईडीबीआई बैंक, यूको बैंक, इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा बैंक ऑफ इंडिया के सीडी रेश्यो मे निराशाजनक प्रदर्शन पर छोभ प्रकट करते हुये कहा की आप सभी यथाशीघ्र इसे आरबीआई मानक के अनुसार पूर्ण करे। अपर समाहर्ता ने आगे चर्चा के दौरान सभी बैंको के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से संबधित सभी क्लेम सेटलमेंट की 15 दिनों के अंदर नियमानुसार पूर्ण करना सुनिशित करें। जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक दुमका को निर्देशित किया कि आर सेटी दुमका से प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रशिक्षणार्थियों को ससमय ऋण उपलब्ध करना सुनिशित करें एवं सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत पीएमएफएमई एवं एसएचजी लिंकेज से संबन्धित आवेदनों को अपने पास लंबित ना रखें इसे यथा शीघ्र निस्पदित करते हुये शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना सुनिशित करें।
इस बैठक में एल्डो दुमका (आरबीआई) से रौशन कुमार घिरिया, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक दुमका आशुतोष कुमार सिंह, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड सुवेन्दु कुमार वेहरा, जिला मत्स्य पदाधिकारी दुमका, डीपीएमज एसएलपीएस तथा सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहें।

Related posts

गंगा और सागर के मिलन पर जीयर स्वामी जी महाराज ने डाला प्रकाश।

rktvnews

दुमका:रानेश्वर प्रखंड में JSLPS के CIF ऋण से दीदियों को टोटो वितरण।

rktvnews

एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू ने बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।

rktvnews

इरेडा ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1,699 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक पीएटी दर्ज किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हर हफ्ते दें निर्माण कार्य प्रगति की प्रोग्रेस रिपोर्ट : मंत्री

rktvnews

भोजपुर:प्रखंड संसाधन केंद्र बीआरसी में शिक्षक अधिगम समाग्री प्रोजेक्ट की लगाई गई प्रदर्शनी।

rktvnews

Leave a Comment