RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:हर रोज समाधान शिविरों में शिकायतों का हो रहा निपटारा।

समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनतीं डीसी मोनिका गुप्ता।

डीसी मोनिका गुप्ता के अधिकारियों को निर्देश, तुरंत करें लोगों के कार्य।

RKTV NEWS/ नारनौल(महेंद्रगढ़)01अगस्त। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जिला महेंद्रगढ़ के सभी उपमंडल में भी समाधान शिवरों का आयोजन किया गया। जिला महेंद्रगढ़ में आज 51 नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई।
डीसी ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। परिवार पहचान पत्र से जुड़ी शिकायतों में से ज्यादातर का मौके पर समाधान किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। हर रोज 9 से 11 बजे तक विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करें और यदि आवश्यक हो तो उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें।
समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुलिस से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।
इस मौके पर डीएसपी हरदीप सिंह तथा डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने नीव की ईंट फाउन्डेशन के स्वाभिमान फैलो को किया सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान बनेगा ‘सुजलाम सुफलाम’, डबल इंजन सरकार राजस्थान के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

उज्जैन:सोमवती अमावस्या पर अवंतिकानाथ श्री महाकालेश्वर भगवान की राजसी ठाठ-बाट से निकली राजसी सवारी।

rktvnews

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अंतर्गत लिखित परीक्षा की कदाचारमुक्त एवं विधि व्यवस्था हेतु बैठक।

rktvnews

वैदिक मंत्रोंच्चारण से शुरू हुई हाउसिंग कॉलोनी, आरा में महाशिवरात्रि पूजा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 जुलाई 26

rktvnews

Leave a Comment