RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

ग्राम प्रधान/मूल रैयत के भुगतान और रिक्त पदों को लेकर संबंधित अंचलाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)18 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित निःशुल्क एवं सशुल्क भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन, राजस्व संग्रहण से जुड़ी विभिन्न विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया।
इसके अलावा बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने राजस्व, परिशोधन पोर्टल, पीजी पोर्टल, सीपी ग्राम्स के अलावा जिला अन्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं के तहत भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व अंचलाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि ससमय कार्यों का निष्पादन किया जा सके। आगे बैठक के दौरान जमीनों के म्युटेशन से संबंधित कार्याे की समीक्षा करते हुए नब्बे दिनों एवं तीस दिनों से अधिक दिनों से लंबित आवेदनों की जानकारी ली एवं सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि सभी आवेदनों को उचित कारणों के साथ समाधान कराये साथ ही वैसे आवेदन जिसमे कोई त्रुटि हो तो उनको भी उचित कारणों के साथ अस्वीकृत करें। साथ ही उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में योजनाओं के संचालन हेतु अगर जमीन की आवश्यकता हैं तो उसकी अधियाचना जिला को भेजे, ताकि आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, नेशनल हाईवे, भवन प्रमंडल, सभी अंचलों के अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

अत्यधिक महत्वकांक्षा से टूटती परिवार के रिश्तों की डोर।

rktvnews

मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच,अन्तर्राष्ट्रीय मेले फोयर डे पेरिस में होगी प्रदर्शित।

rktvnews

पटना:गौरैया की घर वापसी कैसे हो पर एक कार्य योजना पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार को सौंपी गयी।

rktvnews

भोजपुर : जयंती पर याद किए गये अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय।

rktvnews

समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुने बिना फैसला नहीं हो सकता।

rktvnews

नई दिल्ली:संवादात्‍मक मंडप, अभिनव प्रदर्शनियों में आयुष मंत्रालय को आईआईटीएफ 2024 में रजत पदक।

rktvnews

Leave a Comment