RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विजेता विजय वर्द्धन मीडिया सह प्रभारी,चन्दन कुमार सिंह पटना जिला क्षेत्रिय प्रभारी मनोनीत :संयोजक विंध्याचल राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी,विधि प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय द्वारा जारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति में भोजपुर के दो अधिवक्ताओं को जगह दी गयी है।अधिवक्ता बिजेता बिजय वर्द्धन को मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है ,वही अधिवक्ता चन्दन कुमार सिंह को पटना जिले का क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया है। दोनो ही कार्यकर्ता लम्बे समय से भाजपा से जुड़े है तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके है।
श्री वर्द्धन पूर्व मे भी प्रकोष्ठ के मीडिया सह प्रभारी एवं कार्यसमिति सदस्य रह चुके है ।भोजपुर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी, भाजयुमो के जिला मंत्री एवं भाजपा व्यवसाय मंच के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, भाजपा चुनाव आयोग सेल के आरा विधानसभा प्रभारी के साथ साथ जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं संयुक्त सचिव भी रह चुके है।
वही चन्दन कुमार भाजपा विधि प्रकोष्ठ के आई टी एवं सोशल मीडिया सह प्रभारी रह चुके हैं। नव नियुक्त दोनों प्रभारी ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ बिहार के आशाओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रकोष्ठ की प्रतिष्ठा को और आगे बढ़ाएंगे।इन्होने अपने मनोनयन के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है वही जिला भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक मणिशंकर सिंह, पूर्व संयोजक डा o संदीप कुमार, सुधीर कुमार, संजीव शर्मा, कमलेश दत पाण्डेय, दीपक सिंह, ओंकारदत गौतम समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त की तथा बधाई दी है।

Related posts

रामगढ़:जिला कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:ग्राम चकिया में सरकार द्वारा RTPS सेंटर खोले जाने से जनता में खुशी : सरफराज अहमद खान

rktvnews

उत्तराखंड:गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन में सूचना विभाग की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी।

rktvnews

भोपाल:कान्हा से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व के लिये नर बाघ रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:विधानसभा आम चुनाव-2023!मतदान दलों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाईजेशन।

rktvnews

Leave a Comment