
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 सितंबर। शुक्रवार को ब्रह्मर्षि सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय बचरी पीरो में कैंपस कनेक्ट ड्राइव का आयोजन किया गया जो युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में एक महत्वपूर्ण पहल है ।उक्त प्लेसमेंट सेल का उद्देश्य स्नातक छात्रों को उनकी रोजगार क्षमता के अनुसार प्रशिक्षित कर स्वावलंबी बनाने में सहायता करना है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय और लर्नेट स्किल्स लिमिटेड से जुड़े प्रमुख लोगों ने भाग लिया। महाविद्यालय की ओर से महाविद्यालय के शासी निकाय के सचिव सह प्लेसमेंट सेल के बतौर संरक्षक डॉ०एन०एम० ठाकुर, प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ.जी. राय एवं प्लेसमेंट सेल के सह समन्वयक सह मीडिया प्रभारी अभिषेक राय,आईटी सहकर्मी विकास कुमार थे ।वही लर्नेट स्किल्स लिमिटेड की ओर से कंपनी के प्रबंधक ज्योति प्रकाश सिन्हा ,शैक्षणिक प्रमुख बिहार संगीता कुमारी ,कार्यक्रम समन्वयक अक्षांश प्लेसमेंट समन्वयक अजय कुमार ने भाग लिया । उक्त कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंधक सह महाविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक ने बताया की कैंपस कनेक्ट ड्राइव” स्नातक छात्रों को रोजगार के अवसर हासिल कराने में सहायता करने के लिए बीएसएस कॉलेज और लर्नेट स्किल्स लिमिटेड के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। ड्राइव को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में, उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन परीक्षा से गुजरना पड़ा जिसमें डिजिटल कौशल, दृष्टिकोण, व्यवहार कौशल और संचार कौशल का मूल्यांकन शामिल था। परीक्षण में लगभग 123 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे, जो छात्रों को एक व्यापक आत्म-मूल्यांकन मंच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। इस अभियान में कुल 73 स्नातक उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिससे उन्हें आत्म-मूल्यांकन और कौशल वृद्धि का एक अनूठा अवसर मिला। यह पहल आज के प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजार के लिए आवश्यक कौशल के साथ स्नातक उत्तीर्ण छात्र ,छात्राओं को सशक्त बनाने की लर्नेट स्किल्स लिमिटेड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
महाविद्यालय के सचिव डॉ०एन०एम०ठाकुर ने बताया की आज पात्रता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अगले तीन दिनों के बाद परिणाम का प्रकाशन होगा जिसमे सफल अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी इसके उपरांत दूसरे चरण में वैसे प्रतिभागी जो पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें साक्षात्कार के लिए नियोक्ता से जोड़ा जाएगा एवं देश की प्रतिष्ठित विभिन्न कंपनियां जैसे HDFC बैंक,PAYTM, वोडाफोन,AIRTEL उत्कर्ष बैंक ,भारतीय एयरटेल इत्यादि संस्थानों में नौकरी करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०निर्मल राय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की कार्यक्रम के सफलता प्रदान करने में महाविद्यालय के सभी विभाग के विभागाध्यक्ष ,शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का सहयोग रहा है,साथ हीं लर्नेट स्किल से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को भी धन्यवाद जो हमारे महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के स्वरोजगार के लिए पहल कर रहे हैं।
