RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शोध केवल डिग्री नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का एक सशक्त माध्यम : विभागाध्यक्ष प्रो फरीदा बानो

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 सितंबर। मंगलवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीएच.डी. कोर्स वर्क 2022 के विद्यार्थियों को अंक पत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के जंतु विज्ञान विभाग में आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें पीएच.डी. कोर्स वर्क 2022 के विद्यार्थियों को अंक पत्र एवं पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह अवसर विभाग की एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि के रूप में मनाया गया।समारोह की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. फरीदा बानो ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी शोध कार्य हेतु आशीर्वाद एवं प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि शोध केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का एक सशक्त माध्यम है। यह प्रमाण-पत्र विद्यार्थियों की शोध यात्रा की शुरुआत है, और मुझे विश्वास है कि वे अपने विषय में गहराई से कार्य कर समाज को लाभान्वित करेंगे।”इस अवसर पर डॉ. दिनानाथ पंडित एवं डॉ. अमित प्रियदर्शी भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में जिन विद्यार्थियों ने अंक पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त किए, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
शैला खान, अनामिका कुमारी, मृत्युंजय कुमार, शगुफ्ता परवीन, राफत जहाँ, नूर सभा अली, शिल्पा कुमारी, नवदीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, खुशबू कुमारी, अमृता कुमारी आदि। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकगण के साथ-साथ गैर-शिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल शैक्षणिक उपलब्धि का प्रतीक रहा, बल्कि उनके शोध जीवन की नई दिशा की ओर प्रेरणादायक कदम भी सिद्ध हुआ।

Related posts

इसे कहते हैं सेना को युद्ध की भट्टी में झोंकना!

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका आम चुनाव–2026 : मतगणना के मद्देनज़र जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य स्थगित।

rktvnews

रांची:झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और निवेश पर मुख्य सचिव के साथ अमेरिकी काउंसलेट जेनरल बैठक ।

rktvnews

बागपत:विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 50 लाभार्थियों को मिली टूल किट, युवा उद्यमी को मिला एक लाख का ऋण।

rktvnews

भारतीय नौसेना हाफ मैराथन उद्घाटन संस्करण का कल नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने जिला अतिथि गृह एवं बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment