RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिलावासियों को शीघ्र, सुलभ और न्यायसंगत समाधान प्रदान करना हो प्राथमिकता: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)16 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई है शिकायतों के निवारण (Redressal Grievances) हेतु विभिन्न विभागों द्वारा वेबसाइट व पोर्टल बनाये गए हैं, जिसके माध्यम से आप अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, उनकी स्थिति ट्रैक कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपील भी कर सकते हैं।

इसके अलावा निम्नलिखित पोर्टल के माध्यम से आप अपनी शिकायत कर सकते हैं।

1. Parisodhan Portal झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित इस पोर्टल (https://parishodhan.jharkhand.gov.in/) के माध्यम से आमजनों से भू-अभिलेखों में सुधार हेतु प्राप्त आवेदनों/शिकायतों का व्दसपदम नियमानुसार निवारण किया जाता है।

2. Land Demarcation झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित इस पोर्टल (https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/Operater/UserLogin) के माध्यम से आमजनों से भू-मापी हेतु प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार व्दसपदम अमीन शुल्क प्राप्त कर इसका निष्पादन किया जाता है।

3. खाद्य सार्वजनिक वितरण लोक शिकायत प्रबंधन प्रणाली (PGMS) झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित इस पोर्टल (https//pgms.dfcajharkhand.in/) पर विभागीय माध्यम से प्राप्त आमजनों की शिकायतों का जिला आपूर्ति पदाधिकारी, देवघर के माध्यम से नियमानुसार समाधान कराते हुए कराकर अधोहस्ताक्षरी के लॉगिन आईडी द्वारा निष्पादन किया जाता है।

4. राज्य खाद्य आयोग झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित इस पोर्टल (https://www.jharkhandsfc.in/dgro.php) पर विभागीय माध्यम से प्राप्त आमजनों की शिकायतों का जिला आपूर्ति पदाधिकारी, देवघर के माध्यम से नियमानुसार समाधान कराते हुए कराकर अधोहस्ताक्षरी के स्वहपद प्क द्वारा निष्पादन किया जाता है।

5. PG Portal/CP Grams भारत सरकार द्वारा संचालित इस पोर्टल (https://pgportal.gov.in/) पर झारखण्ड सरकार के संबंधित विभाग द्वारा अग्रसारित आमजनों की शिकायतों को संबंधित कार्यालय को प्रेषित करते हुए निष्पादन से संबंधित प्राप्त अद्यतन प्रतिवेदन को अधोहस्ताक्षरी के लॉगिन आईडी से पोर्टल पर अपलोड कर ऑनलाईन निष्पादन किया जाता है। साथ ही, अद्योहस्ताक्षरी के स्तर से निष्पादित होने वाले शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन ससमय कर दिया जाता है।

6. उपायुक्त कार्यालय के ई-मेल में प्राप्त होने वाले आमजनों की शिकायत से संबंधित कार्यालय को निदेशित करते हुए उनके माध्यम से शिकायतों का निष्पादन भी किया जाता है।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एम०एल०ए० आवास (डुप्लेक्स बंगला) का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:उच्च विद्यालय सरथुआ में सेमिनार सह पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजित।

rktvnews

भोपाल:ग्रामीण विकास में पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: अधिवक्ता रामदास राय की प्रथम पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजली।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा कार्यालय में पूर्व कृषि मंत्री आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया पौधरोपण।

rktvnews

Leave a Comment