RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

सड़क सुरक्षा को लेकर ‘राहगीर योजना’ व ‘हिट एंड रन स्कीम’ का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)16 सितंबर।जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा, स्कूली वाहनों का औचक निरीक्षण, ब्लैक स्पॉट सुधार, दुर्घटना आंकड़ों की समीक्षा तथा नए सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान परिवहन विभाग ने अवगत कराया कि “शासन द्वारा गुड सेमीरिटन योजना” का नाम बदलकर अब इसे “राहगीर योजना” कर दिया गया है। इस योजना के तहत सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाने वाले नागरिकों को ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि एवं कानूनी सुरक्षा का आश्वासन दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अस्पतालों में इसके लिए अलग रजिस्टर बनवाने का निर्देश दिया ताकि सहायता प्राप्त लोगों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से रखा जा सके।
सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में सामने आया कि अगस्त 2024 में जनपद में कुल 28 दुर्घटनाएँ हुई थीं, जिनमें 14 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि अगस्त 2025 में 30 दुर्घटनाएँ हुईं, जिसमें 10 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। पुलिस विभाग द्वारा अगस्त 2025 में कुल 3680 चालान किए गए, जिनमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग, मोबाइल चलाते समय वाहन चलाने जैसे अपराध शामिल हैं। परिवहन विभाग ने भी अलग-अलग उल्लंघनों पर कुल 747 चालान जारी किए।
विशेष रूप से ब्लैक स्पॉट्स पर ध्यान दिया गया। जिले में कुल 25 ब्लैक स्पॉट्स हैं, जहाँ दुर्घटनाएँ अधिक होती हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन स्थलों पर शीघ्र सुधार कार्य किए जाएं ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। साथ ही हिट एंड रन मोटर एक्सीडेंट्स कम्पेन्सेशन स्कीम के तहत पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। इस योजना के तहत दुर्घटना में घायल पीड़ित को ₹50,000 और मृत्यु की दशा में ₹2 लाख की सहायता राशि जिला स्तरीय समिति के समक्ष दावा प्रस्तुत करने पर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे पीड़ित वंचित नहीं रहेंगे और उनके परिजनों को समय पर आर्थिक लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।
हिट एंड रन की जिला स्तरीय समिति में उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं, जो नियमित रूप से बैठक कर योजना की प्रगति पर नजर रखते हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए बसों पर स्टीकर लगाए जाएंगे और प्रमुख चौराहों व सरकारी कार्यालयों पर होर्डिंग लगवाकर आम जनता को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार,अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:मशरूम उत्पादन से ग्रामीण महिलाओं का होगा आर्थिक विकास:कृषि वैज्ञानिक डा राम नरेश

rktvnews

चतरा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026: मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न।

rktvnews

कृषि विज्ञान केंद्र में जैविक खेती पर प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कृषि के विकास हेतु रहते हैं सतत प्रत्यनशील : मंगल पाण्डेय, कृषि मंत्री

rktvnews

इंदौर में 2600 कॉलोनियों की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव, 158 नई लोकेशन भी जोड़ी जाएंगी।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘हर घर नल का जल’ निश्चय अन्तर्गत 7166 करोड़ 6 लाख रूपये लागत की जलापूर्ति योजनाओं / भवन संरचनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment