RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)13 सितंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम जनमन, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), मनरेगा अंतर्गत बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मनरेगा के तहत निर्मित अपूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, मरेगा पार्क, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने बैठक के क्रम में कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाएँ सीधे आमजन के जीवन से जुड़ी हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से अबुआ आवास योजना 2023-24 एवं 2024-25 की समीक्षा के क्रम में कहा कि जिन प्रखंडों में योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वहाँ के जिम्मेवार पदाधिकारी को चिह्नित कर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए और आवश्यक होने पर वेतन पर रोक की कार्रवाई भी की जाए। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से नियमित समीक्षा बैठक करें, प्रगति की जानकारी प्राप्त करें और जहाँ आवश्यकता हो, सुधारात्मक कदम उठाएँ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर योजना को आगामी बैठक से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का सख्त निर्देश भी दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए अलका कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बीपीओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सरकार की योजनाएँ समय पर पूर्ण हों और इनका लाभ जिले के पात्र लाभुकों तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुँच सके। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्य कर रहा है, ताकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

Related posts

पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 मार्च 26

rktvnews

वाणिज्य विभाग ने देश भर में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

बिहार:16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

धर्म जीवन का एक मात्र आधार है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment