RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:कवि डॉ जनार्दन मिश्र को साहित्य सेवा के लिए मिला डॉ सच्चिदानंद सिन्हा सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर।प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जनार्दन मिश्र स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण मां आश्रम नवादा, आरा , भोजपुर के तत्वावधान में आयोजित आरा नगर निगम की पूर्व मेयर रूबी तिवारी जी के द्वारा डॉ सच्चिदानंद सिन्हा सम्मान वर्ष 2025 से सम्मानित किए गए हैं । विदित हो कि डॉ मिश्र पिछले तीस वर्षों से अपनी गहन सृजनशीलता एवं समाज कल्याण में सक्रिय हैं ।अबतक कविता, कहानी एवं उपन्यास की कुल नव पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कुछ प्रकाशित होने वाली है।ज्ञातव्य हो कि डॉ मिश्र अपने ग्रामीण बैंक के सेवाकाल में दलित चेतना के अग्रणी के रूप में आरा के गांधी कुष्ठ आश्रम में जनधन जमा खोलकर एवं इस समाज में एक नई जागृति लाकर कीर्तिमान स्थापित किया।डॉ मिश्र वर्तमान में आरा इकाई के प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष हैं।सम्मान प्राप्त होने पर प्रख्यात आलोचक डॉ रवींद्र नाथ राय , कवि ओम प्रकाश मिश्र, कवि संतोष श्रेयांस , कवि राकेश ओझा , कवि रूपेंद्र मिश्र , जयमंगल मिश्र , युवा कवि निकुंभ , कवि जीतेन्द्र शुक्ल , डॉ ममता मिश्र , डॉ रेणु मिश्र , ममता दीप , डॉ कमल कुमारी , प्रो बलिराज ठाकुर , डॉ दिवाकर पाण्डेय , प्रो हरे कृष्ण उपाध्याय , डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा , वरिष्ठ कवयित्री मधुलिका सिंहा आदि साहित्यकारों ने डॉ जनार्दन मिश्र को दिल से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रदान की हैं ।

Related posts

भोजपुर: विद्यालयों के प्रमाणपत्र होते है “वार्षिकोत्सव”: एम के मिश्रा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 सितंबर 25

rktvnews

रायपुर : राज्य में हरित पटाखों का ही होगा विक्रय एवं उपयोग, दीवाली में 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 8वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

केंद्र ने व्यापारियों/थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, बड़े चेन रिटेलरों और प्रोसेसरों के लिए गेहूं स्टॉक सीमा में संशोधन किया।

rktvnews

Leave a Comment