RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची: मुख्यमंत्री से हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी, डोरंडा, के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)13 सितंबर।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी, डोरंडा, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। कमिटी ने 11 सितंबर से चल रहे रिसालदार शाह बाबा के पांच दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के तौर पर शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के लिए विशेष शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदर अयूब गद्दी, महासचिव मोहम्मद जावेद अनवर, रिज़वान हुसैन, जुल्फिकार अली भुट्टो, मोहम्मद सादिक, पप्पू गद्दी, शाहिद खान, समीर हेजाजी और मुश्ताक आलम शामिल थे।

Related posts

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर:ठाकुरबाड़ी की संगीत परंपरा अति प्राचीन।

rktvnews

एनएचएआई वित्तीय वर्ष 2024-25 तक लगभग 10,000 किलोमीटर डिजिटल राजमार्ग का निर्माण करेगा।

rktvnews

आईओएस सागर ने तंजानिया के दार-एस-सलाम में पहला बंदरगाह दौरा किया।

rktvnews

साप्ताहिक समन्वय एवं विकासत्मक बैठक की जिलाधिकारी ने अध्यक्षता की।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन में शिक्षकों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment