RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाट पोखर के पास ट्रक ने मारी यात्री बस में टक्कर, दर्जनों घायल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर। गुरुवार को आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे जगदीशपुर के हाटपोखर गांव के पास ट्रक एवं बस में टक्कर हुई जिसमें यात्रियों को काफी चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोग जुटकर राहत में लग गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस 10 फीट उछलकर सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई। इसके बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में करीब 24 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। घटना आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाट पोखर के पास की है।
घायलों में अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खरौरा गांव निवासी मनोज राय (36), खननी खुर्द गांव के इंद्रजीत पासवान (18), उसकी बहन ऊषा कुमारी (23), बक्सर के कड़सर निवासी अवध बिहारी चौधरी (80), जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कहथू गांव के दीपू कुमार (17), पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी तोहिद शेख जाहिर शेख (38), धनगाई के धनगाई निवासी ओम प्रकाश पांडेय (50), बेटी साक्षी कुमारी (17), बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के महादेवगंज गांव निवासी मनीष कुमार (35), पत्नी जयंती कुमारी (31) और बेटा उत्कर्ष कुमार (4) समेत दो दर्जन से ज्यादा लोग शामिल हैं।

Related posts

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने चौबीस घंटे नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने के लिए बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की तैनाती तंत्र को अंतिम रूप दिया।

rktvnews

सारण:मातृ शिशु अस्पताल में एक हीं छत के नीचे मिल रहीं है सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं।

rktvnews

उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम बागपत के सरूरपुर कला समिति पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भारतीय वायु सेना के मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त।

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नगर पंचायत द्वारा आम जनता के लिए गर्मी में पीने की पानी की व्यवस्था जगह जगह कराने पर भाई दिनेश ने आभार प्रकट किया।

rktvnews

रायपुर : अबूझमाड़ के जंगलों से निकला सुशासन का उजाला।

rktvnews

Leave a Comment