RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन है बिहार अध्यापक नियमावली-2023:कुमार साहब

RKTV NEWS/अनिल सिंह,27 मई। बीपीएससी के माध्यम से शिक्षक नियुक्ति हेतु अधिसूचित नियमावली में नियोजित शिक्षकों के साथ छल करते हुए भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है। बिना शर्त पुराने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी घोषित किए जाने तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनरत शिक्षक बिहार सरकार की धमकियों और बंदरघुडकियों से डरनेवाले नहीं हैं। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले चल रहे जेपी मूर्ति, रमना मैदान के समीप धरना को संबोधित करते हुए प्राच्य प्रभा पत्रिका के प्रबंध सम्पादक चंद्रकिशोर कुमार उर्फ कुमार साहब ने शनिवार को उक्त बातें कही। प्रमंडल सचिव सुशील कुमार ने कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ एकमात्र ऐसा संगठन है जिसके कार्यकर्ता पठन- पाठन का काम और अपनी ड्यूटी पूरा करते हुए शांतिपूर्वक अपने आंदोलन को गति दिए हुए हैं। कुमार साहब ने कहा कि बिहार अध्यापक नियमावली, 2023 राज्य सरकार का तुगलकी फरमान है और मानसिक दिवालियापन का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रोन्नति और वरीयता को धत्ता बताते हुए अधिसूचित नियमावली त्रुटिपूर्ण और विसंगतियुक्त है।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षिक परिषद् सचिव शशि भूषण दुबे।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षिक परिषद सचिव शशिभूषण दूबे ने कहा कि आंदोलनरत शिक्षक बिहार सरकार की धमकियों और बंदरघुडकियों से डरनेवाले नहीं हैं। शनिवार को धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार और संचालन आरा अनुमंडल सचिव प्रेम कुमार एवम जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। धरना में शामिल प्रमुख शिक्षक नेताओं में प्राच्य प्रभा पत्रिका के प्रबंध सम्पादक चंद्रकिशोर सिंह उर्फ कुमार साहब, प्रमंडल सचिव सुशील कुमार, शैक्षिक परिषद सचिव शशिभूषण दूबे और जिला सचिव संतोष कुमार सिंह,प्रेम जी, अभय, आशिफ अहमद, प्रमोद राय, अजीत, मुकेश, रंजन जी, संजय गुप्ता, सुशील शर्मा, ईश्वर चंद, राजीव, देवेंद्र पाण्डे, अशोक, मनमोहन, मनोज मंडल, राकेश कुमार प्रमंडल कार्य समिति समेत अन्य शिक्षक नेता एवम शिक्षक शामिल थे।

Related posts

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) – 2023

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री को पिटकुल प्रबंध निदेशक ने सौंपा 11 करोड़ रुपए का लाभांश चेक।

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनवाड़ी पोषाहार व्यवस्था की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण पोषण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण,परिंडे बांधकर किया ‘चल प्याऊ’ का शुभारंभ।

rktvnews

भारत और जर्मनी ने बर्लिन में वैकल्पिक दवाओं पर तीसरे संयुक्त कार्यकारी समूह की बैठक में पारम्परिक दवाओं पर सहयोग को आगे बढ़ाया।

rktvnews

केंद्र ने प्याज का 3 लाख मीट्रिक टन बफर स्टॉक जारी करना शुरू किया!सरकार ने प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के तहत प्याज का बफर बनाकर रखा है।

rktvnews

Leave a Comment