RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा टीम गठित।

महिलाओं की सशक्त भागीदारी से लोकसभा और विधानसभा का चुनाव जीतना लक्ष्य:ममता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 मई। भारतीय जनता पार्टी एक संगठित, अनुशासित और जनहितकारी राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर कार्य करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी को सुदृढ़ बनाते हुए अब पुरुषों से अधिक बढ़ चढ़कर महिलाओं ने मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करने के लिए कदम से कदम मिलाकर कार्य करने के लिए क्षेत्रों में निकल पड़ी है।महिलाओं का संगठन महिला मोर्चा भोजपुर अपने पूरे टीम के साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए संकल्पित है। यह बातें हैं आज महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने अपने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि देश राष्ट्र द्रोहियों, आतंकवादियों, भ्रष्टाचारियों कुकर्मियों , अफवाह फैलाने वाले लोगों को सबक सिखाकर ही दम लेगी। अब महिला, बहने ,सैनिकों का ,अपने पूर्वजों का, वीर शहीदों का अपमान नहीं सहेगी बल्कि इन्हें खुले रुप से चुनौती देगी।
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जिला में कम से कम 5000 महिलाओं की एक मजबूत टीम तैयार की जा रही है जिसमें प्रोफेसर डॉक्टर वकील समाजसेवी शिक्षक कर्मचारी रहेंगे जो मिलकर राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि मानते हुए अपना काम करेंगे। मुझे टीम से बहुत आशाएं हैं और यह टीम ऐतिहासिक सफलता दिलाने का कार्य करेगा। नए टीम के गठन पर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज सहित सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related posts

मध्यप्रदेश:मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन।

rktvnews

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने किया मतदान ,सभी से मतदान करने की कि अपील।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में शहरी सहकारी बैंकों के अम्ब्रेला संगठन, नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन के संबंध में बैठक।

rktvnews

पटना: डीएम ने तत्काल प्रभाव से तीन शिक्षिकाओं को किया निलंबित।

rktvnews

पटना:बिखरना या संवरना मनुष्य के हाथ में है: राघव ऋषि

rktvnews

Leave a Comment