RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शानदार जीत के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)08 सितंबर।राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में कोरिया के विरुद्ध शानदार जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में विलक्षण जीत हासिल कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हुआ, जिसमें भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया, कजाखस्तान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के खिलाड़ियों का वे सहृदय अभिनंदन करते हैं। बिहार सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया ताकि किसी भी खिलाड़ी को असुविधा न हो और वे पूरी निष्ठा व लगन के साथ खेल सकें। उन्हें आशा है कि सभी टीमें बिहार से अविस्मरणीय यादें लेकर जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए हॉकी इंडिया, खेल विभाग तथा बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने हर टीम का उत्साह बढ़ाया और अपनी अतुलनीय मेहमाननवाज़ी से सबका दिल जीत लिया। निश्चित तौर पर इस प्रकार के आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा प्रतिभाओं को बड़ा प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिले में 603.32 करोड़ रुपये की लागत से 19 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

झारखंड:छठा चरण : बारिश की आशंका के मद्देनजर मतदानकर्मियों को जल्द बूथों तक पहुंचाने का निर्देश : डॉ. नेहा अरोड़ा

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक!जेजेएम एवं एसबीएम में ससमय कार्य पूर्ण करते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिए महत्वपूर्ण निदेश।

rktvnews

सारण:उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी एवं सभी वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बनियापुर प्रखंड के ग्राम- कोलहुआ सहाजितपुर में जनसंवाद कार्यक्रम।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ, पारंपरिक हर्बल उत्पादों और लोक कला का किया अवलोकन।

rktvnews

उपविकास आयुक्त ने की डीएससी की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment