RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने गंगा स्वच्छता अभियान और शैक्षणिक गतिविधियों में गिरिधर मालवीय के योगदान की सराहना की।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के प्रपौत्र गिरिधर मालवीय जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना शिक्षा जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गंगा सफाई अभियान में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। न्यायिक सेवा में अपने कार्यों से भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। मुझे कई बार उनसे निजी तौर पर मिलने का सौभाग्य मिला। 2014 और 2019 में वाराणसी के मेरे संसदीय क्षेत्र से वे प्रस्तावक रहे थे, जो मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!”

Related posts

बागपत:अपर सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार की अध्यक्षता में बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में की पीएम श्री स्कूल के क्रियान्वयन के संबंध मेरठ मंडल के संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

गढ़वा:स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत कार्यरत्त दो संविदाकर्मी द्वारा विगत 1 वर्ष से बिना किसी सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने एवं स्पष्टीकरण की प्रतिउत्तर नहीं देने को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार किया गया कार्यमुक्त।

rktvnews

गढ़वा: नए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

भोजपुर पुलिस के गजराजगंज ओपी ने अवैध अंग्रेजी शराब की 1240 बोतलों के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने 2024 की ‘नौसेना असैन्य वर्ष’ के रूप में घोषणा की।

rktvnews

भारत के राष्ट्रपति ने वी.वी. गिरि को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment