RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रांची:हेमंत सरकार रोहिंग्या,बांग्लादेशी को बसाती है और झारखंडियों को उजाड़ रही : बाबूलाल मरांडी

बेघर लोगों को लेकर जाएंगे मुख्यमंत्री आवास।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)08 सितम्बर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार शाम बिरसा चौक के निकट हरमू बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर बेघर हुए लोगों से मुलाकात की और हाल जाना।श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार निकम्मी और निरंकुश भी है।
कहा कि हेमंत सरकार राज्य में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाने में तो कोई कसर नहीं छोड़ती लेकिन 50 वर्षों से अधिक समय से किसी प्रकार अपनी झोपडी,घर बनाकर रहने वाले गरीबों को उजाड़ने में तनिक देर नहीं करती।
कहा कि प्रभावित लोग सभी झारखंडवासी हैं कोई विदेशी खानाबदोश नहीं।
कहा कि बरसात के मौसम में आज सैकड़ों लोग बीमार बुजुर्गों,छोटे छोटे बच्चों ,महिलाओं के साथ खुले आसमान के नीचे जिंदगी बिताने को मजबूर हो गए हैं।
कहा कि यह कार्रवाई संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। सरकार लोगों के पुनर्वास की चिंता किए बगैर उजाड़ रही है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अगर उजड़े लोगों की चिंता दूर नहीं करती तो वे प्रभावित लोगों,परिवारों के साथ मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। सभी प्रभावित गरीब परिवार मुख्यमंत्री आवास में घुसकर वहीं रहने को विवश होंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

राजस्थान: भारतवंशी भारतीय संस्कृति के सच्चे संवाहक, जहां—जहां भारतवंशी गए, वहां का विकास किया : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: आरा शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण एवं शहर की ज्वलंत समस्याओं को ले माले के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से की मुलाकात।

rktvnews

पटना:सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित।

rktvnews

आखिर आत्म हत्याएँ क्यों?

rktvnews

हरियाणा में ट्रांसफर का खेल: सुधांशु गौतम की विशेष कहानी, अघोषित वरदहस्त या योग्यता का सम्मान?

rktvnews

Leave a Comment