RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सड़क जाम।

बिहार बंद के दौरान सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता।

जगदीशपुर/भोजपुर (अख्तर अंसारी नासिर )04 सितंबर ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में जगदीशपुर के नयका टोला मोड़ पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ नारे लगाए।
सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक बिहार बंद का ऐलान किया गया था।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महागठबंधन के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को गाली देना ये घोर निंदनीय है। 2025 में बिहार विधानसभा में जनता इसका जवाब देगी।
वही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस प्रकार वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री की मां को गाली दिया गया, वह बिहार और बिहारी संस्कृति को अपमान करने वाला था। इसके लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए।
मौके पर अर्जुन प्रसाद ,कुमार गौतम सिन्हा, विनय मिश्रा, रंजन सिंह, अमर चौबे, संजय पासवान, श्रीमंत सिंह, मुकेश कुशवाहा ,रवि सिंह, राकेश यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की महावारी बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून:खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे पर खाद्य कारोबारियों, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज आरा में ‘वैश्विक वित्तीय करियर’ पर अमेरिका से पधारे नीरज कुमार ने दिया व्याख्यान।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: लौहर और किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर ने गाड़ा जीत का झंडा।

rktvnews

गढ़वा:प्रखंड सह अंचल कार्यालय खरौंधी का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment