RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हेमंत सरकार के लिए महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं : प्रदीप वर्मा

6वर्षों में नहीं गठित हुआ महिला आयोग, सूचना आयुक्त, लोकायुक्त के पद भी खाली।

विस्थापन के जिम्मेवार कांग्रेस के साथ ले रहे सत्ता सुख।

एक तरफ विस्थापन आयोग की बात दूसरी तरफ रिम्स 2 केलिए रैयतों को उजाड़ने की साजिश।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 4 सितंबर।भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने झामुमो की प्रेसवार्ता पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी।
डॉ वर्मा ने कहा कि झामुमो सस्ती लोकप्रियता केलिए अपनी पीठ खुद थपथपाने में लगा है।
कहा कि झामुमो एक ओर विस्थापन आयोग और साहित्य कला अकादमी के नाम पर हेमंत सरकार की प्रशंसा करने में जुटी है लेकिन इस सरकार केलिए महिलाओं की सुरक्षा ,बहन बेटियों की इज्जत आबरू बड़ा मुद्दा नहीं है। इसीलिए पिछले 6 वर्षों से सत्ता में रहा झामुमो अबतक महिला आयोग गठित करने केलिए सरकार को बाध्य नहीं कर सकी। ऐसे भी इंडी गठबंधन में महिलाओं के प्रति क्या नजरिया है यह राज्य की जनता से छुपा हुआ नहीं है।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं इस राज्य में भ्रष्टाचार के रोज नए मामले उजागर हो रहे लेकिन सरकार पर कानून का शिकंजा कसे नहीं इसलिए हेमंत सरकार लोकायुक्त की नियुक्ति करने से भाग रही।
कहा कि बार बार की बहाने बाजी के बीच माननीय न्यायालय के सख्त निर्देश के बाद भी राज्य में सूचना आयुक्तों के पद नहीं भरे गए।इससे साफ है कि हेमंत सरकार अपनी नाकामियों को सूचना अधिकार के माध्यम से उजागर होने देना नहीं चाहती है।
कहा कि एक तरफ हेमंत सरकार विस्थापन आयोग के गठन की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रिम्स 2 के नाम पर नगड़ी के खेतिहर रैयतों को उजाड़ने केलिए अड़े हुए हैं।
कहा कि झारखंड में विस्थापन केलिए पूरी तरह जिम्मेवार कांग्रेस पार्टी है।पिछले 60 वर्षों के कांग्रेस शासन में राज्य के लाखों लोग बेघर हुए।अपनी जमीन से विस्थापित हुए।लेकिन आज इसी कांग्रेस के साथ सत्ता की मलाई खाने वाला झामुमो विस्थापित आयोग की बात कर रहा है।
डॉ वर्मा ने कहा कि इसके पूर्व भी कई आयोग बनाने की बात राज्य सरकार ने किया है लेकिन धरातल पर एक भी नहीं उतर पाया क्योंकि राज्य सरकार की मंशा साफ नहीं।नीति और नियत में आसमान जमीन का अंतर है।
कहा कि हेमंत सरकार को जनहित में राज्य हित में जरूरी काम करने की सोच विकसित करनी चाहिए और सस्ती लोकप्रियता से बचना चाहिए।

Related posts

दरभंगा:डीएम ने शहरी क्षेत्र के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:प्रो अक्षयवर सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नाबालिग छात्रा से दुष्कर्मी को फांसी हो: क्षत्रिय कल्याण संगठन

rktvnews

भोजपुर:सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता 12 अप्रैल को ,राज्य की 16 जिला टीम दूधिया रौशनी में खेलेंगी मैच।

rktvnews

भोजपुर:बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment