RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कैडेट्स को आपात स्थिति से निपटने हेतु दी गई ट्रेनिंग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मई।महाराजा कॉलेज परिसर में स्थानीय पांचों कालेज के एनसीसी कैडेट्स को आपात स्थिति में आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 5 बिहार बटालियन,आरा द्वारा कर्नल मनु तिवारी के नेतृत्व में ट्रेनिंग दी गई जिसमें सैकड़ों कैडेट्स उपस्थित रहे।
पड़ोसी देश पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी घटना एवम उससे उत्पन्न भारतीय प्रतिक्रिया के कारण दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा देश को तैयार रहने को कहा गया है। इसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर के 5 बिहार बटालियन,आरा द्वारा कमांडेंट ऑफिसर कर्नल मनु तिवारी के नेतृत्व में आधा दर्जन कॉलेजों के तकरीबन सैकडों कैडेट्स को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (National Disaster Responce force) के जवानों द्वारा आपदा के समय विभिन्न प्रकार के बचाव गतिविधियों जैसे फर्स्ट ऐड, सी0पी0आर0, घायलों को सुरक्षित, निकालना, सुरक्षा कैम्प लगाना, शरणार्थी शिविर का आयोजन, एवम प्रभावी संचार व्यवस्था स्थापित करना आदिथा।इसकी पूरी क्रिया कलापों की ट्रेनिंग आरा के महाराजा कॉलेज में दी गई। इस अवसर पर बॉयज कैडेट के साथ साथ गर्ल्स कैडेट भी बड़ी संख्या में भाग लिए। इस अवसर पर 5 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनु तिवारी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय हर कैडेट एक सैनिक है यदि रेगुलर आर्मी बाहरी सीमा पर देश की रक्षा कर रही है तो आंतरिक स्तर पर आपदा के समय में हमारे कैडेट नागरिकों की सुरक्षा में मत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। क्योंकि कैडेट्स को पूर्व से ही अनुशासन एवम आपदा से निबटने की बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त रहता है। अतः इसे करने में भलीभांति सक्षम हो सकते हैं। इस अवसर पर सभी कॉलेजों के एन सी सी ऑफिसर, सीटीओ, भी मौजूद थे। इसमें एस बी कॉलेज, महाराजा कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, एमएमएम कॉलेज, एवम जैन कॉलेज के कैडेट्स उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर्मी के सूबेदार संजीव सिंह, सूबेदार रणविजय कुमार, मनप्रीत सिंह ,सूबेदार टिंकू, जीसीआईबिमला कुमारी कैडेट्स एवम उड़ान दस्ता टीम के सदस्यों का सहयोग कर रहे थे। कैडेट्स में मोनल कुमार सिंह, अम्बरीष कुमार पांडेय, कैडेट अंजलि, पलक आदि मौजूद थी।इसकी जानकारी प्रो आर एन मिश्रा ने दी।

Related posts

महादेवा हनुमान मंदिर में स्वास्थ्य संबंधी सामग्री वितरित!भक्तों के लिए सहायक है हनुमान जी: डा दिनेश

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को वर्चुअली संबोधित किया।

rktvnews

खाद्य सामग्री से लदा ट्रक प्रखंड परिसर में पलटा।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तर प्रदेश देश की सातवीं अर्थव्यवस्था से आज नम्बर 02 की अर्थव्यवस्था बन चुका है: योगी आदित्यनाथ

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल,के निदेशक रीतेश कुमार सिंह हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment