RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रोहतास:PK ने करगहर सीट से चुनाव लड़ने की खबरों पर दिया जवाब, बोले – अगर पार्टी तय करती है कि मुझे चुनाव लड़ना है तो लड़ेंगे, अपने जन्मभूमि करगहर से या राघोपुर से लड़ सकते हैं।

NDA के बिहार बंद पर पीके ने कसा तंज, बोले – बिहार के लोग अब बदलाव के लिए तैयार हैं, बिहार के बंद के दिन कल जन सुराज की दो-दो बड़ी सभाएं होंगी।
प्रशांत किशोर ने BJP नेताओं पर फिर किया हमला, बोले – संजय जायसवाल की जब किस्त जारी करेंगे तो तार-तार कर देंगे, दिलीप जायसवाल अगर मूर्छा से उठ गए हों तो बता दें कि कॉलेज कब्जा किए हैं या नहीं।

RKTV NEWS/काराकाट (रोहतास)03 सितंबर। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज रोहतास के काराकाट विधानसभा अंतर्गत गोरारी स्टेडियम में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में चल रही खबरों पर जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अभी तक मैंने चुनाव लड़ने की कोई घोषणा नहीं की है। अगर पार्टी चाहेगी कि हम चुनाव लड़ें, तो मेरा मानना है कि या तो जन्मभूमि से लड़ना चाहिए या कर्मभूमि से। इस नाते ऐसा हुआ तो या तो अपनी जन्मभूमि रोहतास के करगहर से लड़ेंगे या फिर बिहार की कर्मभूमि में से राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे।
वहीं गुरुवार 4 सितम्बर को एनडीए की महिला नेत्रियों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद पर तंज करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह नेताओं के लिए है, जनता के लिए कोई बंदी नहीं है। कल भी जन सुराज की दो-दो जनसभाएं हैं, जिसमें पहले की ही तरह 20-20 हजार लोग आयेंगे। बिहार का युवा बदलाव के लिए तैयार है।
प्रशांत किशोर ने भाजपा नेताओं पर फिर से हमला करते हुए कहा कि संजय जायसवाल जैसे टुटपुंजिये नेताओं का जब दुर्दिन आता है तो हम जैसे लोगों से उलझते हैं। अब जल्द ही जब उनका किश्त जारी करेंगे तो सब तार-तार कर देंगे। वहीं उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के रोने वाली तस्वीरों पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तक वो मूर्छित थे। अब मूर्छा से उठ गए हों तो रोते-रोते ही बता दें कि किशनगंज का कॉलेज कब्जा किए थे या नहीं!

Related posts

भोजपुर: जितेंद्र पासवान को राजनीतिक साज़िश के तहत सुनाई गई अजीवन कारावास की सजा:शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंत्रि-परिषद ने दी “देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन” के क्रियान्वयन को स्वीकृति।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पवन सिंह के खिलाफ बोलने का रास्ता साफ,पवन सिंह को भाजपा ने किया निष्कासित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अनाथ एवं बेसहारा बच्चों की देखभाल करना ईश्वर की स्तुति करने जैसा : जिलाधिकारी

rktvnews

डीआरआई ने सूरत में 2 किलोग्राम कोकीन की खेप जब्त की; एक व्यक्ति गिरफ्तार।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर स्मारक पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें सैनिकों के व्यक्तिगत अनुभव संकलित हैं।

rktvnews

Leave a Comment