RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:भाई-बहन के स्नेह, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है करम पर्व: उपायुक्त रामनिवास यादव

उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रकृति पर्व करम पूजा की सभी जिलेवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)03 सितंबर।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने गिरिडीह जिलावासियों को प्रकृति पर्व करम पूजा की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिला पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण में बसा हुआ है इसलिए करमा पूजा यहां के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। हर संप्रदाय के लोग मिल-जुलकर प्राकृतिक पर्व करमा पूजा को मनाते हैं। यह पूजा झारखंड की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहाँ विभिन्न संप्रदायों के लोग एक साथ मिलकर इसे मनाते हैं। करम पर्व भाई-बहन के स्नेह, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से इस पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। यह पर्व लोगों को प्रकृति से जुड़ने और एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने का संदेश देता है।

Related posts

आरा में गंगा नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने की कवायद शुरू!केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने जल मार्ग से किया स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति की अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्यिक उत्सव के उद्घाटन सत्र में गरिमामयी उपस्थिति।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा महाविद्यालय प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा करवाने हेतु दृढ़ संकल्पित:प्राचार्य आलोक कुमार

rktvnews

भोपाल:अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति (आईएमपीसीसी) की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पदाधिकारीयों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment