RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

अक्षय कुमार और अरशद वारसी का धमाकेदार मज़ाक-मस्ती वाला जॉली वर्सेस जॉली वीडियो; हँसी से हो जाओगे लोटपोट।

कानपुर/मेरठ (एजेंसी, पीआर 24 ×7)01 सितंबर।कानपुर के लिए अक्षय की जबरदस्त जॉली अपील और मेरठ के लिए अरशद की अडिग वकालत के बीच, बेचारे जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) बुरी तरह फँस गए हैं, जिसका फैसला अब करना है सिर्फ पब्लिक को।
इस बार जॉली एलएलबी 3 की सबसे बड़ी लड़ाई कोर्टरूम के अंदर नहीं बल्कि बाहर है कि ट्रेलर लॉन्च कहाँ किया जाए?
जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) चीख-चीख कर कह रहे हैं, “कमाल का कानपुर, जॉली मिश्रा की ज़बरदस्त अपील!” वहीं दूसरी तरफ जॉली त्यागी (अरशद वारसी) पूरे दम से डटे हैं मेरठ के साथ।
जज त्रिपाठी ने हार मान ली है, अब हथौड़ा (गैवल) जनता के हाथ में है।
तो आप बताइए- कानपुर या मेरठ?

अभी वोट करें [www.jollyvsjolly.com](http://www.jollyvsjolly.com)

स्टार स्टूडियो18 की पेशकश और सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी है जॉली एलएलबी 3, जिसमें हैं अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला। इस साल की सबसे धमाकेदार सिनेमाई भिड़ंत, भरपूर नॉस्टैल्जिया, तगड़ी लिखावट और दो दिग्गजों का महाकलेश लेकर आ रही है।

फिल्म 19 सितम्बर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय कला मंच द्वारा रासरंग महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

पटना : पंच मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट में होगा श्रीराम कथा (प्रवचन) का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: अंबेडकर पर गृह मंत्री द्वारा दिए गए कथित टिप्पणी के विरोध में मानव अधिकार कार्यकर्ता संघ का धरना प्रदर्शन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:गर्मी से राहत को लेकर डीएम सख्त: एक सप्ताह में सभी चापाकल-नल जल दुरुस्त करने का निर्देश, हेल्पलाइन जारी।

rktvnews

दुमका:राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा।

rktvnews

“कॉलर ट्यून की विदाई: जनता की सुनवाई या थकान की जीत?””कॉलर ट्यून को अलविदा कहा गया।”

rktvnews

Leave a Comment