RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने किया NCC द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)28 अगस्त।आज कमार दुधानी, दुमका में एनसीसी (NCC) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिविर का उद्घाटन किया।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे अनगिनत लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित एनसीसी कैडेटों को समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।
शिविर में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। उपायुक्त ने रक्तदान करने वाले युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में जन-जागरूकता बढ़ेगी और युवाओं में सेवा-भावना का विकास होगा।
कहा कि यह रक्तदान शिविर एनसीसी के अनुशासन, समाजसेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करने में सहायक सिद्ध होगा।
इससे पूर्व उपायुक्त को एनसीसी कैडेट द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।उपायुक्त को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

Related posts

भोजपुर:भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से हिंदुत्व के विशेष मुद्दों पर मिले नागेश सम्राट।

rktvnews

दुमका जिला में सड़क सुरक्षा पहली प्राथमिकता।

rktvnews

केंद्र सरकार ने 31 वस्त्र उत्पादों के लिए 2 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश प्रारंभ करने की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर:नाबार्ड स्थापना दिवस पर पूर्व सांसद का सम्मान।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिमा विसर्जन।

rktvnews

पटना:जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर PK का बड़ा ऐलान।

rktvnews

Leave a Comment