RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत- दक्षिण अफ्रीका संयुक्त कृषि कार्य समूह की वर्चुअल बैठक।

दोनों पक्षों ने कृषि क्षेत्र में सहयोग को और अधिक बढ़ाने के अवसरों को तलाशा।

बैठक के दौरान कृषि क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 26 अगस्त।भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कृषि पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की पाँचवीं बैठक आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई। बैठक की सह- अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव (स्वतंत्र प्रभार)अजीत कुमार साहू और दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन विभाग के कार्यवाहक निदेशक तपसना मोलेपो ने की। दोनों पक्षों ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक बढ़ाने की दिशा में इस बैठक को एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में रेखांकित किया।
अजीत कुमार साहू ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का अवलोकन प्रस्तुत किया और भारत की उल्लेखनीय कृषि उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई, कई नवीन पहलों पर प्रकाश डाला, जिनमें डिजिटल समाधानों का उपयोग, जलवायु- अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, जोखिम न्यूनीकरण और सरकार की ऋण पहल शामिल हैं।
थापसना मोलेपो ने कृषि क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख प्राथमिकताओं का अवलोकन प्रस्तुत किया और भारत के साथ अपनी मूल्यवान साझेदारी को बढ़ाने के लिए अपने देश की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने विस्तार सेवाओं, क्षमता निर्माण और बीज जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में दक्षिण अफ्रीका की गहरी रुचि को रेखांकित किया।
चर्चा के दौरान, दोनों पक्षों ने दक्षिण अफ्रीका की कृषि अनुसंधान परिषद (एआरसी) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के बीच सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर विचार- विमर्श किया। बैठक में मुख्य रूप से ज्ञान का आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान पहल, क्षमता निर्माण और बाज़ार पहुँच के मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।
इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

Related posts

क्रेडिट कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को नियमानुसार वित्तीय सहायता प्रदान करे बैंक: जिलाधिकारी बक्सर

rktvnews

29 जुलाई को स्व.रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर दी जायेगी श्रद्धांजली: शशी सिंह

rktvnews

भोजपुर:कृष्ण लीला का प्रयोजन जन हित का मार्गदर्शन : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

बेहतर भविष्य के लिए हमारी तटीय शक्ति की अपार क्षमता का उपयोग करने की आवश्यकता है : श्रीपद नायक

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment