RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, खोरीमहुआ, अनिमेष रंजन ने यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की, कहा धनवार बाजार में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)26 अगस्त।आज अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, खोरीमहुआ, अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद, अंचल अधिकारी धनवार यशवंत सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत धनवार हर्ष वर्धन एवं थाना प्रभारी धनवार सतेन्द्र कुमार पाल उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य धनवार बाजार में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। बैठक में यह निर्देश दिया गया कि फल, सब्जी, ठेला एवं अन्य दुकानें सड़क के सीमांकन क्षेत्र के अंदर ही लगाई जाएँ। बस चालक, कंडक्टर एवं कॉन्ट्रेक्टर अपने यात्रियों को केवल बस स्टैंड में ही चढ़ाएँ या उतारें, अन्यथा बीच मार्ग पर यात्रियों को चढ़ाने अथवा उतारने की स्थिति में दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई कि वे मुख्य मार्ग पर दोपहिया वाहन खड़ा कर खरीदारी न करें, बल्कि नगर पंचायत धनवार द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल (धनवार प्रखण्ड परिसर, पुराना भवन के पास) का ही उपयोग करें। सड़क पर अवैध रूप से दोपहिया वाहन खड़ा पाए जाने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए मुख्य सड़क पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी सुनिश्चित की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि धनवार बाजार में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी दुकानदार केवल सीमांकन क्षेत्र के भीतर ही दुकानें लगाएंगे तथा बसों का ठहराव केवल बस स्टैंड में ही किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है और इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। आमजन से अपील है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें।
वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ, राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बस चालक, कंडक्टर एवं कॉन्ट्रेक्टर को भी चेतावनी दी कि बीच सड़क पर यात्रियों को चढ़ाने या उतारने की प्रथा को तत्काल समाप्त करें, अन्यथा उनके विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

दरभंगा:नाम निर्देशन की सभी तैयारी पूरी :डी.एम

rktvnews

रायपुर :खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना देश का आदर्श राज्य।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

इंदौर:घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए इंदौर में विशेष मुहिम प्रारंभ।

rktvnews

इंदौर:अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर होटलों और अन्य संस्थानों की जांच की मुहिम जारी।

rktvnews

Leave a Comment