RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बहुविषयक अनुसंधान अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 16 एवं 17 अक्टूबर को ,ब्रोशर का हुआ विमोचन:प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अगस्त।महंथ महादेवनंद महिला महाविद्यालय, आरा एवं आइजोरा रिसर्च एसोसिएशन, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले “अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयक संगोष्ठी के ब्रोशर का विमोचन महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रो नरेन्द्र प्रताप पालित की अध्यक्षता में किया गया। विमोचन के अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक डॉ विजय ,प्रो. (डा.) मीना कुमारी, डॉ. सादिया हबीब, विनु, स्नेहा शर्मा, डॉ. राजबाला, डॉ. कंचन, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. कैनात रिज़वी, डॉ. अर्पणा कुमारी, डॉ शिखा सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफलत व मानक स्तर पर हो इसके लिए प्राचार्य प्रो एन पी पालित ने पूर्व से ही सभी शिक्षकों के साथ लग गये है।यह कार्यक्रम के प्रति निष्ठा को प्रदर्शित करती है। कॉलेज में भी उत्साह और काम के प्रति सजगता दिखाई पर रही है।
यह संगोष्ठी “बहुविषयक अनुसंधान, प्रथाओं एवं नवाचारों में हालिया प्रवृत्तियाँ” विषय पर आधारित होगी जो 16 एवं 17 अक्टूबर 2025 को हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी।
इस संगोष्ठी के मुख्य संरक्षक प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी कुलपति, वी.के.एस.यू. आरा,संरक्षक प्रो. (डा.) रामकृष्ण ठाकुर रजिस्ट्रार, वी.के.एस.यू. आरा, तथा सह-सरंक्षक प्रो. डा. विजय कुमार शर्मा प्रेसिडेंट, Ixora Research Association, झारखंड हैं। आयोजन का नेतृत्व Convenor प्रो. (डा.) नरेंद्र प्रताप पालित प्राचार्य, एम. एम. महिला महाविद्यालय, आरा, Co-Convenor प्रो. डा. मीना कुमारी एवं कल्पना कुमारी, Organising Secretary डॉ. विजयश्री तथा Co-Organising Secretary डॉ. स्मृति चौधुरी करेंगी। संगोष्ठी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, वाणिज्य एवं प्रबंधन, इतिहास, शिक्षा, विधि एवं राजनीति, दर्शनशास्त्र, भाषा, साहित्य, संचार अध्ययन, गृहविज्ञान एवं अन्य विषय क्षेत्रों की उप-थीम शामिल होंगी, जिससे यह कार्यक्रम वास्तव में बहुविषयक स्वरूप को प्रस्तुत करेगा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया और आशा व्यक्त की कि संगोष्ठी सफलता पूर्वक आयोजित होगी और शोध एवं नवाचार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण इतिहास बनेगा।

Related posts

भोजपुर:मझौला के नदी में डुबने से तीन लड़के की हुई मौत।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा ली जाने वाली फीस और उनके संचालन को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

नवादा: डीएम प्रशांत कुमार सी एच ने भीषण गर्मी के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों के संचालन समय को ले जारी किया आदेश।

rktvnews

राजस्थान:पंचायतीराज संस्थाओं के प्रस्तावित उप-चुनाव स्थगित

rktvnews

संवाद और सहयोग से भारत और रूस के संसदीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

दरभंगा: धावा दल ने बाल श्रमिको को कराया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment