RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:”आर्या परियोजना” अंतर्गत “नर्सरी ग्रोवर” विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अगस्त। सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर में ‘आर्या परियोजना’ के अंतर्गत “नर्सरी ग्रोवर” विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान, डॉ. शोभा रानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन से किसानों और ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के उद्यान विज्ञान वैज्ञानिक, डॉ. विकास सिंह रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को नर्सरी प्रबंधन की उन्नत तकनीकों, पॉलीहाउस में नर्सरी उत्पादन, भविष्य की संभावनाएं, पौध संरक्षण के उपायों तथा उद्यानिकी फसलों के प्रचार-प्रसार हेतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन डॉ सच्चिदानंद सिंह ने किया। उन्होंने व्यावसायिक नर्सरी को शुरू करने तथा उसमें भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 25 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक सत्रों के माध्यम से नर्सरी स्थापना, बीज उपचार, पौध तैयार करने की तकनीक, सिंचाई प्रबंधन, उर्वरक प्रबंधन, लो टनल निर्माण, प्रो ट्रे में नर्सरी तैयार करना तथा रोग एवं कीट नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर का यह प्रयास ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को नर्सरी उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित कर, कृषि आधारित आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर केंद्र के पशु विज्ञान वैज्ञानिक डॉ आलोक भारती तथा पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार यादव सहित केंद्र के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और निर्वाची पदाधिकारी 45-घाटशिला वि.स निर्वाचन क्षेत्र हुए शामिल।

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत शिविरों में उमड़ रही भीड़!जिले में जंक्शन स्थित अंबेडकर भवन और टाऊन स्थित नगर परिषद सभागार में संचालित है शिविर।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति एवं स्थापना समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

विदाई !

rktvnews

बिहार: भोजपुर:विटामिन बी 12 नस के लिए काफी उपयोगी:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:नुक्कड़ नाटक बहादुर बिटिया का मंचन।

rktvnews

Leave a Comment