RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:आरभीएस पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर।ईसा मसीह के जन्मोत्सव के रूप में मनाये जाने वाले क्रिसमस के मौके पर आरभीएस पब्लिक स्कूल सनादिया में मेरी क्रिसमस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें केजी के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस बात की जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या अमृता सिंह सिसोदिया ने बताया कि विद्यालय के जूनियर विंग की शिक्षिका पूजा सिन्हा, पूजा कुमारी, इंदु सिंह, अंजू देवी और सुश्री मुस्कान के द्वारा मैरी क्रिसमस कार्यक्रम के लिए विशेषकर केजी के बच्चों को प्रशिक्षित किया था। जिन्होंने आज के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया।प्रस्तुति देने वाले बच्चों में अयांश, युवराज, नितारा पाण्डेय, नव्या पाण्डेय, वैष्णवी गुप्ता, रिवांश,हर्षित, ऋषभ, उस्मान ,तापसी, साहिल, तन्मय, सरफराज, आरोही पाण्डेय, श्वेता, और सोहम ने अपने अपने किरदार को बखूबी निभाया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने परमेश्वर से प्रार्थना की। जिसके बाद विद्यालय की निदेशिका डॉ कांति सिंह ने उपस्थित नन्हें नन्हे बच्चों सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के बीच ईशु के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए दया और त्याग को याद करते हुए उनसे प्रेरणा ले कर मानव जीवन की सेवा में स्वयं को लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ विजयेश, शिवानी रॉय, अरुण कुमार बाला, शम्स जावेद, अकाश प्रतिक, प्रियता प्रसाद,सुमित कुमार, यश कुमार, आयुष कुमार, शकील अहमद, और कुमार ताशु सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

Related posts

छत्तीसगढ़ : चिरायु योजना: 08 वर्षीय बालिका निधि के आंखों को मिली नई रोशनी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखा हिंदी फिल्म “दि साबरमती रिपोर्ट”

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 मई 24

rktvnews

भोजपुर:गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की पहचान बन गई है भाजपा सरकार की- क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तत्वावधान में मंत्री श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड, सरकार, सत्यानंद भोक्ता की उपस्थिति में एक दिवसीय कौशल उत्सव व मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन।

rktvnews

तुलसी दास की काव्य-प्रतिभा अतुल्य, मर्यादा पुरुषोत्तम राम को ‘ईश्वर’ बना दिया!प्रबुद्ध हिंदू समाज ने मनायी जयंती, सम्मानित हुए विद्वान ।

rktvnews

Leave a Comment