RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:डीआरडीए निदेशक ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा में दिए गए सख्त निर्देश।

लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर निदेशक डीआरडीए ने नाराजगी जताई।

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)25 अगस्त।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज समाहरणालय सभागार में निदेशक डीआरडीए, रंथू महतों ने मनरेगा, पीएम आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास योजना समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दें। बैठक के दौरान निदेशक डीआरडीए ने बारी-बारी से सभी महत्वकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की तथा मनरेगा के सभी आयामों में प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआरडीए निदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें, ताकि सुनियोजित ढंग से योजनाओं को पूरा किया जाए और लोगों को उसका लाभ मिले। बैठक के क्रम में अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 23-24 एवं 24-25 में दिए गए लक्ष्य, स्वीकृति, प्रथम/द्वितीय एवं तृतीय किस्त भुगतान, फेल्यर पेमेंट, हाउस कंप्लीशन, जियो टैगिंग आदि के संबंध में जानकारी ली। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत किए जा रहे कार्यों के लक्ष्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना तथा बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।

Related posts

सीतामढ़ी:लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के सफलतापूर्वक ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न कोषांगों द्वारा की गई तैयारी की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई।

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया दूसरा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद: महिलाओं की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का बन गया है माध्यम।

rktvnews

बचाया बहुत है..! वंदना मिश्रा

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मासिक ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

नई दिल्ली:नागर विमानन मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment