RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक 24 मई को ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 मई। राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा अंतर्गत सभी महाविद्यालयों के एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक 24 मई को कुलपति के सभागार में होगी।
एनएसएस समन्वयक प्रो विकास चंद्र ने इस संदर्भ में तमाम महाविद्यालयों का दौरा कर सबसे कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है ।क्योंकि काफी लंबे समय के बाद यह बैठक हो रही है।
इस क्रम में जगजीवन कालेज में प्राचार्य डा० राधामोहन सिंह जी अपने वर्तमान एवं पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारियों यथा डा० गुलाब फलहारी जी के साथ मिलकर इस बैठक की तैयारी में तत्पर दिखे. एस बी कालेज के प्राचार्य ने बातचीत के क्रम में अपनी जिज्ञासाओं को सामने रखा. अलहफीज के सचिव महोदय ने भी अपने कार्यक्रम पदाधिकारियों को बैठक में भेजने के लिये आश्वस्त किया. तपेश्वर सिंह इन्दु महाविद्यालय के भी कार्यक्रम पदाधिकारियों से सम्पर्क कर उनसे आने एवं अपने सुझाव रखने का आग्रह किया गया. एच डी जैन महाविद्यालय के प्रभारी डा० अखिलेश ने भी अपने कार्यक्रम पदाधिकारियों से सम्पर्क किया और कल की उनकी तैयारी की Haven’t ली. ज्ञात हो कि महिला महाविद्यालय, आरा एवं महाराजा कालेज में पहले ही सम्पर्क किया गया है.समन्वयक डा० विकास चन्द्र ने जानकारी दी की विश्वविद्यालय अन्तर्गत सभी इकाइयों के प्राचार्य एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों को पूर्व में उनके एवं महाविद्यालय के मेल पर इस आशय का पत्र एवं स्मार पत्र भेजा चुका है. इतना ही नहीं सभी से मोबाइल से भी सम्पर्क किया गया है. संजय तिवारी राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय का भी भरपूर सहयोग रहा एवं इस बैठक में आप सभी पत्रकार महोदय विशेष आमंत्रित हैं।

Related posts

पिथौरागढ़:मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पिथौरागढ़ में ” स्वीप -होली” का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा : अश्विनी चौबे

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया।

rktvnews

शिवानंद की कलम से : आर्थिक गैरबराबरी अंबानी की फिजूलखर्ची और गांधी जी।

rktvnews

दुमका:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के किए गए शिलान्यास की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment