RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

लखनऊ:”आखर” का लोकार्पण एवं कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन।

 

RKTV NEWS/लखनऊ (उत्तर प्रदेश)24 अगस्त। शनिवार को साहित्य समीक्षा संस्था एवं कोहबर प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में डॉ० रामसेवक ‘विकल’ द्वारा रचित भोजपुरी लोकगीतों के संकलन आखर का लोकार्पण तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात लोकगायिका कुसुम वर्मा रहीं। आखर पुस्तक का संपादन डॉ० विकल के सुपौत्र आनन्द कुमार ने किया है। पुस्तक लोकार्पण के बाद देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ० आदित्य कुमार ‘अंशु’, डॉ० अनिल सैनी, रमाशंकर सिंह,शिवमंगल सिंह ‘मंगल’, राजेश कुमार सिंह, रमाशंकर वर्मा ‘मनहर’, कौन्तेय जय,‌ बुद्धप्रिय, प्रशांत अरहत , अनुराग अनंत,कृष्णा राय जैसे कवियों ने काव्यपाठ किया एवं सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन शिवांश त्रिपाठी एवं प्रशांत अरहत ने किया। अंत में सभी का आभार प्रकट कोहबर प्रकाशन के प्रकाशक संरक्षक अमित कामरा ने किया। इस अवसर पर अनिल शर्मा, सीताराम शर्मा,रवि प्रकाश शर्मा, आकाश सिंह, सुधांशु यादव,अचल बाजपेई ,रोहित यादव, अभिषेक त्रिवेदी, श्वेता राय , निव्या चौहान, संतोष, भूपेंद्र, राहुल, प्रशांत प्रखर, आरेंद्र चौधरी,सुजाता, हर्षिका, अवनीश, इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने भारत में स्टार्टअप क्रांति की शुरुआत के लिए एचसीएल सॉफ्टवेयर के साथ गठबंधन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राजभवन में विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 अक्टूबर 24

rktvnews

भारतीय वायु सेना ने संयुक्त अरब अमीरात में बहुराष्ट्रीय अभ्यास डेजर्ट फ्लैग-10 में भाग लिया।

rktvnews

अनुराधा प्रसाद ने यूपीएससी की सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जनगणना 2027 की तैयारियां हुईं तेज, मकान सूचीकरण व गणना को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू।

rktvnews

Leave a Comment