RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 31 गांडेय और उप निर्वाचन पदाधिकारी ने गांडेय प्रखंड सभागार में प्री रिविजन एक्टिविटी को लेकर बैठक की।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )22 अगस्त। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 31 गांडेय और उप निर्वाचन पदाधिकारी ने गांडेय प्रखंड सभागार में प्री-रिविजन एक्टिविटी को लेकर बैठक की। बैठक में नजरी नक्शा, बीएलओ/बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, कम्प्यूटर आपरेटर को मतदान केंद्रों के जियो फेंसिंग और नजरी नक्शा में पायी गयी त्रुटियों का निराकरण करते हुए जल्द से जल्द प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने कहा कि निर्वाचन का कार्य बहुत ही संवेदनशील होता है। आप लोगों को जो भी कार्य मिला है, जो भी डायरेक्शन मिला है, उसको अक्षरशः अनुपालन करते हुए नियमानुसार सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करें। वहीं 31-गांडेय विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, गुलाम समदानी ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से बताया। कहा कि आप लोग अपने बीएलओ को फॉलोअप करके पारदर्शी तरीके से सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे और पूरी समयबद्धता के साथ कार्य को पूरा करेंगे।

Related posts

देवघर :शिवलोक परिसर से भव्य ड्रोन शो का हुआ आयोजन।

rktvnews

ग्रामीण आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर हुई रीवा की सविता और निर्मला।

rktvnews

रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलाया जाएगा: जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी ने ताराटॉड थाना अंतर्गत संचालित भारी वाहनों और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों की जांच की।

rktvnews

Leave a Comment