RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने की खाद-बीज के थोक विक्रेता दुकानदारों के साथ बैठक, दिए गयें आवश्यक निर्देश।

यूरिया खाद की विक्री सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर करें : उपायुक्त
यूरिया खाद की कालाबाजारी व अनियमितता को रोकने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)21 अगस्त।धान की फसल में खाद डालने के हेतु यूरिया खाद की बढ़ती माँग को देखते हुए जिले में इसकी कालाबाजारी को रोकने व इसके अंतर्गत व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने जिले के सभी यूरिया खाद के थोक विक्रेता दुकानदारों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूरिया खाद का अधिकतम खुदरा मूल्य 266 रुपये प्रति पैकेट निर्धारित है, लेकिन जिले के कई दुकानदार इससे अधिक दर पर बिक्री कर रहे हैं, जो गंभीर मामला है।
उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी थोक दुकानदार यूरिया खाद की बिक्री खुदरा दुकानदारों से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही करें। साथ ही उन्होंने कहा कि दुकानदार अपने स्टॉक एवं दर सूची को दुकान के बाहर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। जो विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचेंगे या अनुचित तरीके से बिक्री करेंगे, उनकी अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि खाद-बीज के थोक विक्रेता दुकानदार यूरिया खाद की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित करें। उन्होंने इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू को लगातार नजरें बनाये रखने का निदेश दिया। साथ ही संबंधित जाँच अधिकारियों को थोक व खुदरा दुकानदारों का औचक निरीक्षण कर गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि कालाबाजारी व अनियमितता पर रोक लग सके।
उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार एवं गढ़वा जिला अंतर्गत यूरिया खाद के थोक विक्रेता दुकानदार आदि उपस्थित थें।

Related posts

पूर्वी चंपारण:मोतिहारी एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का डीआईजी, डीएम एवं एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण,जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू।

rktvnews

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की।

rktvnews

भोजपुर:समय पर पहचान और नियमित जांच से बीपी और सुगर रोग पर होगा नियंत्रण : डा अमित जायसवाल

rktvnews

सिवान: डीएम ने प्रगति यात्रा के दौरान जिले में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणाओं के कार्यान्वयन के अद्यतन स्थिति की प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 24 अप्रैल को होगा उत्तर क्षेत्र कृषि सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment