RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: लोक अदालत की सफलता को ले जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अगस्त। आगामी 13 सितंबर, 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आज कार्यपालक विभाग एवं सभी बैंक के पदाधिकारीगण के साथ एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भारत भूषण भसीन के प्रकोष्ठ एवं अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गौतम कुमार ने बताया कि सभी विभागों से बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वादों के निष्पादन था। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय वाद का निष्पादन हो सके इसका लक्ष्य रखा गया है‌। इसके लिए सभी न्यायालय से नोटिस संबंधित थाना को निर्गत किया जा चुका है। सचिव गौतम कुमार ने आगे बताया कि जिन सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को नोटिस या सूचना प्राप्त नहीं हो और वह सुलह करना चाहते हैं वैसे स्थिति में पक्षकारगण कार्यालय से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं। बैठक में कार्यपालक विभाग से खनन विभाग, मापतौल, विद्युत, श्रम विभाग, वन विभाग एवं जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ अन्य सभी बैंक के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 1 मार्च, 2024 को कर्नाटक में धारवाड़ का दौरा करेंगे।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिला में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना अंतर्गत जिले में धान क्रय केंद्रों पर अधिप्राप्ति शुरू।

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक धीरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:महिला दुग्ध डेयरी एकवना के सेंटर पर किसानों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment