RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

रायपुर : स्किल डेव्हलपमेंट से जुड़कर जशपुर अंचल की बेटियां बन रही हैं आत्मनिर्भर।

मुख्यमंत्री की पहल पर संचालित हो रहे रोजगारमूलक कई कोर्स।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)18 अगस्त।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्किल डेव्हलपमेंट के कई नवीनतम कोर्स संचालित किए जा रहे है। जशपुर के नवगुरूकुल शिक्षण संस्थान में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से जुड़ने की इच्छुक युवतियों को बिजनेस एवं टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यहां आनी वाली युवतियों को हॉस्टल, भोजन एवं लैपटॉप जैसी आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियाँ भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें।
कुनकुरी की कुमारी नेहा खाखा ने 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद जशपुर के नवगुरूकुल शिक्षण संस्थान में प्रवेश परीक्षा पास कर फाइनेंस स्किल प्रोग्राम जॉइन किया। एक वर्ष के अध्ययन उपरांत आज वे इसी संस्थान में एसोसिएट टीचर के रूप में कार्यरत हैं और प्रतिमाह 15 हजार रुपए का वेतन प्राप्त कर रही हैं। वे कहती हैं कि नवगुरूकुल ने मेरी जिंदगी की दिशा बदल दी। यहाँ आकर मैंने एआई फीचर और गूगल शीट जैसे आधुनिक टूल्स को सीखा। आज मैं न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर हूँ बल्कि अन्य छात्राओं को पढ़ाकर उन्हें भी आगे बढ़ा रही हूँ।
पत्थलगाँव की कुमारी वृंदावती यादव ने प्रोग्रामिंग स्कूल जॉइन किया। 15 माह के कोर्स उपरांत वे आज पार्ट-टाइम इंटर के रूप में कार्य कर रही हैं और प्रतिमाह 13 हजार रुपए कमा रही हैं। मुझे लगा था कि आर्थिक स्थिति के कारण मैं आगे नहीं बढ़ पाऊँगी, आज मैं पढ़ाई के साथ काम कर रही हूँ और खुद को तकनीकी रूप से सक्षम महसूस करती हूँ। बगीचा की कुमारी उषा यादव को बचपन से ही डिजाइनिंग का शौक था, परंतु पारिवारिक आर्थिक स्थिति के कारण वे ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स नहीं कर पाईं। उन्होंने निःशुल्क ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी अब मैं बिजनेस की पढ़ाई कर रही हूँ और आगे खुद का स्टार्टअप शुरू करने का सपना देख रही हूँ।

Related posts

भोजपुर:दौलतपुर पंचायत में सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं समस्या, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, भोजपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: 9 दिसंबर को आयोजित होगा रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर।

rktvnews

मुंबई में 27 सितंबर को होगा ‘भारत के सर्वश्रेष्ठ 100 संस्थान सम्मान समारोह 2026’, डॉ. विकास कुमार होंगे सम्मानित।

rktvnews

नवादा: डीएम ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत् सम्पूर्णता अभियान का द्वीप प्रजज्वलित कर किया शुभारम्भ।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment