RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह: 18 अगस्त से नहीं होगी गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा,तिथि में किए बदलाव।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)16 अगस्त। गिरिडीह गृह रक्षक नव नामाकंन हेतु गृह रक्षकों के शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा की पूर्व तिथि 18.08.2025 से 30.08.2025 को निर्धारित थी। दिनांक-15.08.2025 को उपायुक्त-सह-अध्यक्ष नवनामांकन समिति, पुलिस अधीक्षक-सह-सदस्य एवं जिला समादेष्टा-सह-सदस्य के द्वारा शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा स्थल (खेल स्टेडियम) गिरिडीह का निरीक्षण किया गया। लगातार हो रही वर्षा के कारण निरीक्षण के क्रम में स्टेडियम में काफी जल जमाव तथा कीचड़ पाया गया। जिसके कारण अभ्यर्थियों को अत्यंत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता हैं एवं अभ्यर्थियों के चोटिल होने की पूर्ण संभावना हैं। इस परिस्थिति को देखते हुए नवनामांकन समिति के द्वारा शारीरिक एवं लिखित जाँच परीक्षा की नई तिथि प्रखण्डवार कार्यक्रम निम्नवत् निर्धारित किया जाता हैं। तिसरी दिनांक 08.09.2025, बगोदर दिनांक 09.09.2025, डुमरी दिनांक 10.09.2025, धनवार दिनांक 11.09.2025, बिरनी दिनांक 12.09.2025, सरिया दिनांक 13.09.2025, पीरटाँड़ दिनांक 15.09.25, बेंगाबाद दिनांक 16.09.2025, गाण्डेय दिनांक 18.09.2025, गिरिडीह ग्रामीण दिनांक 19.09.2025, गिरिडीह शहरी (गैर तकनीकी) दिनांक 20.09.2025, गिरिडीह शहरी (तकनीकी) दिनांक 21.09.2025 को निर्धारित है।

नोट

1. लगातार वर्षा जारी रहने पर ऊपर अंकित जाँच परीक्षा के कार्यक्रम में पुनः फेर-बदल किया जा सकता हैं।

2. शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में अपना पावती निश्चित रूप से लेकर आयेगें।

3. सभी अभ्यर्थी परीक्षा स्थल पर अपना फोटो युक्त पहचान पत्र वोटर आई०डी०कार्ड/आधार कार्ड / पैन कार्ड अथवा डाईविंग लाईसेंस लेकर आयेगें।

4. पावती जाँच केन्द्र पर पावती एवं पहचान पत्र की जाँच करने के उपरांत ही मैदान में प्रवेश करने दिया जायेगा।

5. शारीरिक दक्षता लिखित जाँच परीक्षा हेतु परीक्षा स्थल पर रिर्पोटिंग समय प्रातः 07:30 बजे निर्धारित हैं।

6. तकनीकी श्रेणी के अभ्यर्थियों के तकनीकी जाँच परीक्षा का कार्यक्रम शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा के समाप्ति के उपरांत निर्धारित किया जायेगा।

Related posts

इंस्पायर फैकल्टी फेलो ने खारे-क्षारीय पानी वाली झीलों जैसी विषम परिस्थितियों में भी जीवित रहने वाले एक दिलचस्प हरे शैवाल के पीछे मौजूद आणविक तंत्र का पता लगाया है।

rktvnews

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख की उपस्तिथि में सहायक कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जेजे कालेज में रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

ग्वालियर:श्रद्धा पर्वत पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने श्रद्धा-भाव के साथ रोपे पौधे।

rktvnews

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष वापस लाने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल रूस पहुंचे।

rktvnews

बक्सर:12 से 24 फरवरी तक नसबंदी कराने वाले पुरुष लाभार्थियों को किया जायेगा सम्मानित: डीएम

rktvnews

Leave a Comment