RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बिहार आइडिया फेस्टिवल’ के तहत श्रद्धा शर्मा का दरभंगा दौरा,जीविका दीदियों से की मुलाकात।

मिथिला पेंटिंग और सिक्की कला ने मोहा योर स्टोरी सीईओ श्रद्धा शर्मा का मन।

श्रद्धा शर्मा बोली–हम बिहारी किसी से कम नहीं,बदलाव हम सब मिलकर लाएंगे।

शिल्पग्राम महिला प्रोड्यूसर कंपनी में जीविका दीदियों के हुनर की सराहना।

RKTV NEWS/दरभंगा (बीआर)14अगस्त ।बिहार सरकार के उद्योग विभाग एवं योर स्टोरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में पूरे राज्य में ‘बिहार आइडिया फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है,जिसका उद्देश्य हर जिले से लगभग 10,000 नवाचार और स्टार्टअप से जुड़े नए बिजनेस आइडियाज की पहचान करना,युवाओं व महिला उद्यमियों को मंच देना और उन्हें मार्गदर्शन व पूंजी से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
इसी क्रम में योर स्टोरी मीडिया की संस्थापक एवं सीईओ श्रद्धा शर्मा ने बुधवार को दरभंगा स्थित शिल्पग्राम महिला प्रोड्यूसर कंपनी का दौरा किया।
श्रद्धा शर्मा ने जीविका दीदियों से मिलकर उनके कार्य, उत्पाद और उद्यमिता की यात्रा के बारे में विस्तार से जाना।
उन्होंने मिथिला पेंटिंग, सिक्की कला और अन्य हस्तशिल्प को देखा और महिलाओं के संघर्ष व उपलब्धियों की सराहना की।
श्रद्धा शर्मा ने कहा कि यहाँ आकर उन्हें बेहद खुशी और उत्साह का अनुभव हुआ। उन्होंने दीदियों के अनुभव सुनने के साथ-साथ मैथिली लोकगीत सुनने का अनुरोध भी किया, जिसकी मधुर धुन से वातावरण उत्सवमय हो गया।
उन्हें मिथिला पेंटिंग और सिक्की कला से बने उत्पाद इतने पसंद आए कि उन्होंने मौके पर ही कुछ खरीदे और दीदियों को गुणवत्ता सुधार,डिज़ाइन में नवाचार और डिजिटल माध्यमों से मार्केटिंग बढ़ाने के सुझाव दिए।
उन्होंने कहा, “हम बिहारी किसी से कम नहीं। बिहार तभी बदलेगा जब हम बदलेंगे, हम सब बदलेंगे और हम मिलकर बदलेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि पहले ग्रामीण लड़कियों को भेदभाव की दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन अब समय बदल रहा है और गाँव की महिलाएं विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं, नए कीर्तिमान बना रही हैं और बदलाव की मजबूत नींव रख रही हैं।
मौके पर प्रबंधक नॉन फार्म अशोक व संचार प्रबंधक राजा सागर मौजूद रहें।
वर्ष 2018 में उन्हें फोर्ब्स पावर ट्रेलब्लेज़र्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2023 में उन्होंने G20 की S20 पहल के तहत समावेशन एजेंडे का सह-अध्यक्षत्व किया।

Related posts

दुमका:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिलाओं के सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया: दुर्गा राज

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में पीएम सम्मान निधि योजना से संबंधित लंबित ई-केवाईसी और एनपीसीआई के निष्पादन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

जबलपुर में बनेगा टेक्सटाइल का अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर: मुख्यमंत्री

rktvnews

उत्तराखंड: राज्य के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

बदलने थे गांव, बदल रहे हैं नाम!

rktvnews

Leave a Comment